scriptकांग्रेस सांसद का, तो भाजपा कर रही प्रभारी मंत्री का विरोध | Political Protest in sehore | Patrika News
सीहोर

कांग्रेस सांसद का, तो भाजपा कर रही प्रभारी मंत्री का विरोध

देवास में सांसद की उच्च शिक्षा मंत्री से हुई तकरार का मामला…

सीहोरJan 25, 2020 / 02:17 pm

दीपेश तिवारी

political protest

political protest

सीहोर। देवास में जिला योजना समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी व सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी के बीच हुई कहासुनी और अपमानजनक शब्दों के प्रयोग के बाद दोनों ही दलों के कार्यकर्ता एक दूसरे के नेताओं का विरोध कर रहे है।
शुजालपुर नगर में जहां भाजपा मंडल ने पिछले दिनों प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी का पुतला जलाया साथ ही क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी प्रदर्शन करते हुए पूतला जलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बैठक में सांसद के साथ उपेक्षित व्यवहार किया गया।
उधर शुक्रवार को कांग्रेस ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए सिटी क्षेत्र में तहसील चौराहे पर सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी का पूतला जलाया। कांग्रेसजनों का कहना था कि सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एवं जीतू पटवारी के लिये अपशब्दों का प्रयोग किया था एवं सांसद की मर्यादा का उल्लंघन किया था।
इसलिए शुजालपुर कांग्रेस जनो ने विरोध प्रकट कर महेन्द्र सिंह सोलंकी का पुतला जलाया और नारेबाजी की। इस अवसर पर गजेंद्र सिसोदिया, मंगलसिंह राठौड, अन्नू पठान, विक्रमसिंह चंदेल, जीवन राणा, हसन रजा कुरैशी, बलवीरसिंह चंदेल, रघुवीर बैस, विष्णु शर्मा, सिरमत बैस, रईस पठान, अजय मोर्टे, मोहन धनगर, पीयूष शर्मा, प्रकाश जाटव, गेंदालाल यादव, कमल मालवीय सहित अन्य उपस्थित थे।
इधर, सांसद का पुतला जलाकर जताया कांग्रेस ने विरोध-
वहीं पिछले दिनों देवास में जिला योजना समिति की बैठक में देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी और प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के बीच तकरार हो गई थी।
political protest
इस तकरार के बाद कांगे्रस ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को जावर नगर में कांग्रेस ने सांसद पर उच्च शिक्षा मंत्री के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला जलाया।
इस दौरान सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। स्थानीय गांधी चौक पर कांग्रेसी एकत्रित हुए और सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। उसके बाद सांसद का पुतला दहन किया।

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि देवास में आयोजित हुई बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री पटवारी और देवास के शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के साथ सांसद का अभद्र व्यवहार करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता कमलसिंह, देवेंद्र सिंह ठाकुर, लियाकत शेख, श्याम सोनी, नरेंद्र सिंह, योगेश महेश्वरी, दयाराम मालवीय आदि उपस्थित रहे।

Home / Sehore / कांग्रेस सांसद का, तो भाजपा कर रही प्रभारी मंत्री का विरोध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो