scriptबाथरूम में ले जाकर 7वीं की छात्रा से की ज्यादती | Rape of girl in bathroom | Patrika News

बाथरूम में ले जाकर 7वीं की छात्रा से की ज्यादती

locationसीहोरPublished: Sep 18, 2017 01:24:28 pm

 पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी किराएदार को किया गिरफ्तार

rape

रेहटी। नगर में कक्षा ७वीं की एक छात्रा को बाथरूम में बुलाकर उसके साथ ज्यादती करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गांधी चौक के पास रहने वाला आरोपी रितेश गुप्ता पिता इमरतलाल गुप्ता (40) दुष्कर्म की शिकार छात्रा के मकान में किराए से रहता है। बताया जाता है कि आरोपी के बच्चों के साथ 12 वर्षीय छात्रा छत पर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी छात्रा को लेकर बाथरूम में ले गया। जहां उसने छात्रा के ज्यादती की। इसके बाद आरोपी ने छात्रा को इतना डरा धमका दिया कि वह किसी को नहीं बताए। जब छात्रा ने इसकी जानकारी मां-बाप को बताया तो वह रात्रि में ही उसे थाने ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों की रिपोर्ट के बाद आरोपी को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडि़त छात्रा का मेडिकल पुलिस द्वारा होशंगाबाद में कराया गया है।
रजनीकांत दुबे, थाना प्रभारी, रेहटी

इधर, हादसे में घायल महिला की मौत
जावर में वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक महिला को टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर घायल हो गई थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक डोडी निवासी द्रोपता बाई को आयशर वाहन के चालक ने टक्कर मार दी थी। जिससे उसे गंभीर चोंट आने पर परिजन सिविल अस्पताल लेकर आए थे। प्राथमिक इलाज के बाद देवास रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक की मौत
 कुसमनिया घाट (सीहोर ) पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आष्टा के कादूखेड़ी निवासी प्रवीण (२६) साल ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर आ रहा था। बताया जा रहा है कि कुसमनिया के सिया घाट पर ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीच दबने से युवक की मौत हो गई।

ट्रेंडिंग वीडियो