scriptसर्दी से राहत, लेेकिन 28 और 29 जनवरी को हो सकती है बारिश | Relief from cold, but it may rain on 28 and 29 January | Patrika News

सर्दी से राहत, लेेकिन 28 और 29 जनवरी को हो सकती है बारिश

locationसीहोरPublished: Jan 28, 2020 10:57:23 am

Submitted by:

Amit Mishra

रबी सीजन के लिए मौसम अच्छा, अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा

सर्दी से राहत, लेेकिन 28 और 29 जनवरी को हो सकती है बारिश

सर्दी से राहत, लेेकिन 28 और 29 जनवरी को हो सकती है बारिश

सीहोर. ठंड से मामूली राहत मिली है, लेकिन मौसम फिर से खराब होने की संभावनला है। 28 और 29 जनवरी को हल्की बारिश के आसार है। आसमान में छाए बादल बारिश के संकेत दे रहे हैं। आसमान में बादल होने के कारण ठंड से मिली राहत ज्यादा समय की नहीं है। आरएके कृषि महाविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि शहर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है।

रात को ठंड होने से फसल को फायदा
तापमान में बढ़ोतरी आसमान में छाए बादलों के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि आगामी दो दिन में हल्की बारिश की संभावना है। डॉ. तोमर ने बताया कि फिलहाल रबी सीजन के लिए मौसम अच्छा है। दिन में तेज धूप खिलने और रात को ठंड होने को लेकर पौधे को ग्रोथ के लिए अनुकूल है।

गर्मी का अहसास
उधर भोपाल में तापमान में बढ़ोतरी होते ही चार दिन से गर्मी का अहसास हो रहा है। सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री को पार कर गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान और मप्र की सीमा पर बने चक्रवात के कारण राजधानी में बादल छाए हैं। इससे तापमान बढ़ रहा है। हालांकि अभी ठंड की विदाई नहीं हुई है। मंगलवार सुबह तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

एक- दो दिन सर्दी बढ़ेगी
30 जनवरी के बाद एक- दो दिन सर्दी बढ़ेगी। पांच फरवरी के बाद ठंड का एक और दौर आने की संभावना है। रविवार रात बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई और 13.1 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक था। दिन चढऩे के साथ गर्माहट बढ़ी और अधिकतम तापमान रविवार की तुलना में 1.6 डिग्री बढ़कर 26.1 डिग्री पहुंचा। यह सामान्य से आधा डिग्री अधिक था।


बुधवार से तापमान में गिरावट आएगी
मौसम विशेषज्ञ एसएस पांडे बताते हैं कि दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान और मप्र के उत्तरी हिस्से में चक्रवाती हवाओं का केंद्र बना है। इससे बादल छाए हैं और तापमान बढ़ा है। ये चक्रवात पूर्वी मप्र की रुख करेगा, जिससे बुधवार से तापमान में गिरावट आएगी।


सर्दी का एक और दौर आएगा
एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार तक हिमालय से गुजरेगा। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिससे उत्तरी हवाएं असर नहीं दिखा पाएंगी। चार-पांच फरवरी के बाद इन विक्षोभों के जाने के बाद सर्दी का एक और दौर आएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो