scriptउत्साह के साथ निकली सांई बाबा की पालकी यात्रा | Sai Baba's sedan journey with enthusiasm | Patrika News

उत्साह के साथ निकली सांई बाबा की पालकी यात्रा

locationसीहोरPublished: Dec 24, 2018 10:17:40 am

Submitted by:

Kuldeep Saraswat

पालकी यात्रा का सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने किया स्वागत…

news

उत्साह के साथ निकली सांई बाबा की पालकी यात्रा

सीहोर. भगवान गुरु दत्तात्रेय जयंती के अपसर पर शुक्रवार को 10वां स्थापना वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के तहत शहर में सांई बाबा की पालकी निकाली गई। पालकी यात्रा मनकामेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर श्री सांई बाबा मिनी शिर्डी धाम चाणक्यपुरी पहुंची। पालकी यात्रा के दौरान राधा-कृष्ण की झांकी सजाई गई।

जानकारी के मुताबिक पालकी यात्रा से पूर्व सुबह ६ बजे सांई बाबा का अभिषेक किया गया। इसके बाद पालकी यात्रा निकाली गई और दोपहर १२ बजे से धूप आरती और इसके बाद पंडि़त अजय पुरोहित की कथा प्रारंभ की गई। तीन दिवसीय कृष्णा लीला कथा के दौरान शनिवार को रूकमणि विवाह की कथा सुनाई गई। पालकी यात्रा में घोड़े और बैण्डबाजों के साथ जोरदार आतिशबाजी की गई। पालकी यात्रा का शहर के प्रमुख मार्ग पर कई समाजसेवी, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। अब २३ दिसंबर को कथा के अंतिम दिन श्री कृष्ण सुदामा चरित्र की कथा सुनाई जाएगी। कथा के बाद भंडारे का आयोजन होगा।

 

पालकी यात्रा का जोरदार स्वागत
सांई सेवा समिति चाणक्यपुरी द्वारा निकाली गई पालकी यात्रा का भाजपा नगर मण्डल सीहोर ने भोपाल नाके पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रिंस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने समिति के सदस्यों का पुष्पहार से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद विजेन्द्र परमार, सुशील तम्रकार,शैलेन्द्र परमार, संजय पाल, दितेन्द्र जैन, आलोक ठाकुर, प्रीतेश राठौर, मनीष यादव, दीपक राठौर आदि मौजूद थे।

news1

श्रीमद भागवत कथा आज से
सीहोर. छावनी स्थित कुईया गार्डन में रविवार से सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का शुभारंभ शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा। शोभा यात्रा दोपहर 12 बजे से शहर के बड़ा बाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर से निकाली जाएगी। श्रीमद भागवत कथा का वाचन पंडित संजय कृष्ण त्रिवेदी द्वारा किया जाएगा। कथा के पहले दिन रविवार को गोकर्ण प्रसंग के बारे में विस्तार से बताया जाएगी और उसके पश्चात सोमवार को शुकदेव मिलन, मंगलवार को सती प्रसंग और भगवान शिव विवाह का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं आगामी 26 दिसंबर को आस्था और उत्साह के साथ भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। श्री कुईया ने बताया कि भागवत कथा दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक शहर के लीसा टाकीज कुईया श्री गार्डन में की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो