scriptभाजपा की कमजोर स्थिति पर बोले सांसद कहा चुनाव में सब सामने आ जाएगा | Said MP on the weak position of BJP... | Patrika News

भाजपा की कमजोर स्थिति पर बोले सांसद कहा चुनाव में सब सामने आ जाएगा

locationसीहोरPublished: Jun 04, 2018 12:00:13 pm

भाजपा ने नारा दिया है अबकी बार दो सौ, लक्ष्य बड़ा है लेकिन करेंगे एचीव

sehore, sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, bjp, bjp workers, mla aloke sanjar,

भाजपा की कमजोर स्थिति पर बोले सांसद कहा चुनाव में सब सामने आ जाएगा

सीहोर। उपचुनाव में भाजपा की लगातार हार मिलने तथा भाजपा की कमजोर हो रही स्थिति के प्रश्न को सांसद आलोक संजर टाल गए। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में सभी दल मिलकर एक सूत्र में काम करते हैं। उपचुनाव में भाजपा की हार से यह नहीं कहा जा सकता है कि भाजपा कमजोर हो रही है। भाजपा ने नारा दिया है अबकी बार दो सौ पार। इस सिद्धांत पर काम कर रही है। लक्ष्य को और बड़ाने काम कर रहे हैं।

रविवार को सासंद आलोक संजर केन्द्र सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रेस से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गति, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, तकनीकी क्षेत्र में सुधार एवं भ्रष्टाचार कम करने सहित हर मामले में भाजपा सरकार यूपीए सरकार से बेहतर है। यूपीए सरकार ने जो विकास कार्य 60 साल में नहीं किए वह कार्य केन्द्र सरकार ने चार वर्ष में कर दिखाए। इस मौके पर सीहोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव और भाजपा के जिला प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता शामिल थे।

सांसद ने कहा कि इसी दम पर भाजपा फिर से सत्ता में आएंगी ओर राज्य व देश विकास के रथ को आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने केन्द्र सरकार के साल साल पूरे होने पर सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों व जनहित की योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 84 देशों की यात्रा कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया। तथा नए देशों से संबंध स्थापित किए। जिसके चलते पाकिस्तान, चीन के मुद्दे पर भारत के समर्थन में अब कई देश खड़े होने लगे है।

कश्मीर सहित सीमा पर बढ़ा है सैनिकों का मनोबल
जो भी आंतकवादी सिर उठाने की कोशिश करता है, सिर भले ही नहीं गिने जाते हैं, लेकिन सर काट कर दिए जाते हैं। पाक को हम कूटनीतिक जबाव दे रहे हैं आज की तारीख में हमारे सैनिकों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि पाकिस्तान के लोगों को बोलना पड़ रहा है कि सफेद झंडा उठा लीजिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो