script

नन्हें वैज्ञानिकों ने मॉडलों में सुझाए ऊर्जा सरंक्षण, जल सरंक्षण के उपाय

locationसीहोरPublished: Oct 10, 2018 12:16:54 pm

विकासखण्ड स्तरीय विज्ञान मेला आयोजित,१२५ छात्र-छात्राओं ने लिया विज्ञान मेले में हिस्साचयनित छात्र-छात्राएं 12 व 13 अक्टूबर को जिला स्तरीय विज्ञान मेला में करेंंगे सहभागिता

news

सीहोर। विकासखण्ड स्तरीय विज्ञान मेला उत्कृष्ट स्कूल में आयोजित

सीहोर। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक स्कूल विज्ञान प्रदर्शनी में नन्हें वैज्ञानिकों ने ऊर्जा सरंक्षण, जल सरंक्षण, पर्यावरण को बचाने उपाय सुझाए। विज्ञान प्रदर्शनी में विकासखंड के नन्हे वैज्ञानिकों ने बढ़चड़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में 125 छात्र-छात्राओं सहित 50 मार्गदर्शीय शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भागीदारी की। चयनित छात्र-छात्राएं 12 व 13 अक्टूबर को जिला स्तरीय विज्ञान मेला में सहभागिता करेंंगे।


विज्ञान मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में डीइओ एसपी त्रिपाठी, बीइओ रविन्द्र बांगरे की अध्यक्षता में हुआ। विज्ञान मेले में बालकों ने विभिन्न प्रकार के विज्ञान विषय पर आधारित मॉडल तैयार किए थे। छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, डिजिटल भारत, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा व जल संरक्षण को लेकर मॉडल बनाए गए। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने गणितीय प्रतिरुपण, विज्ञान नाटिका और विज्ञान व पर्यावरण गीत की प्रस्तुति दी।

 

छात्र-छात्राओं के वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास के लिए डीइओ एवं डीइओ ने छात्रों द्वारा अपनी मेहनत और लगन से वैज्ञानिक मॉडल तैयार किए थे। उनका अवलोकन कर छात्र-छात्राओं की सराहना की गई। इसके साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार व ट्राफी से सम्मानित किया गया।
जिन छात्र-छात्राओं ने गणितीय प्रतिरुपण, विज्ञान नाटिका, विज्ञान पर्यावरण गीत के निर्णायक मंडल में अर्चना शर्मा, रिजवाना खान, ज्योति त्यागी ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय घोषित किया गया। चयनित छात्र-छात्राएं दिनांक 12 व 13 अक्टूबर 2018 को जिला स्तरीय विज्ञान मेला स्थान शासकीय उत्कृष्ठ उच्चतर स्कूल सीहोर में हिस्सा लेेगें। कार्यक्रम प्रभारी एससी जैन रहे कार्यक्रम का संचालन ईश्वर सिंह सिनोरिया व सीबा खान ने तथा सहयोग डॉ.देवेन्द्र साहू व केजी पुरोहित, प्रीति पवैया ने दिया।

यह स्कूल रहे प्रथम
विज्ञान मॉडल-उत्कृष्ट स्कूल
विज्ञान नाटिका- ग्वालटोली स्कूल सीहोर
पर्यावरण गीत-उमावि दोराहा

इसके पहले सितम्बर 2017 मेें सरस्वती विद्या मंदिर जावर में जिला स्तरीय विज्ञान मेला एवं वैदिक गणित प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें बच्चों को विज्ञान मेला व वैदिक गणित के बारे में अतिथियों ने जानकारी दी थी। इसके पश्चात प्रतियोगिता प्रभारी ने प्रतियोगिता संपन्न कराई थी। समापन सत्र में अतिथियों के द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन मिला था।

ट्रेंडिंग वीडियो