scriptसीहोर की निपानियाकलां पंचायत को झारखंड की राजधानी में मिला सशक्तिकरण पुरस्कार | Sehore Nipaniakalan panchayat Empowerment Award of Prime Minister Narendra Modi in Jharkhand | Patrika News

सीहोर की निपानियाकलां पंचायत को झारखंड की राजधानी में मिला सशक्तिकरण पुरस्कार

locationसीहोरPublished: Apr 24, 2016 11:42:00 pm

Submitted by:

Bharat pandey

जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी किया गया राष्ट्रीय ग्राम सभा का आयोजन

sehore

sehore

सीहोर। सीहोर जिले की निपानियाकलां ग्राम पंचायत को झारखण्ड की राजधानी जमशेदपुर मेंं रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

केंद्र सरकार से निपानियाकलां पंचायत को यह पुरस्कार ग्रामीणों के आत्म निर्भर बनने, सर्वाधिक साक्षरता और विवाद रहित पंचायत होने पर मिला है। पंचायती राज स्थापना दिवस पर जमशेरपुर में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत राष्ट्रीय ग्रामसभा का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री ने शिरकत की। ग्रामीणों से सशक्त बनने को लेकर केन्द्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह और राज्यमंत्री निहाल सिंह द्वारा निपानियाकलां ग्राम पंचायत के सचिव गोपाल पटेल और सरपंच विजय सिंह उपलावदिया को पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार दिया गया। पंचायत के सरपंच विजय सिंह ने जमशेदपुर से फोन पत्रिका को बताया कि पंचायत को सशक्तिकरण पुरस्कार मिलने को लेकर वह बहुत खुश है। यह पंचायत के हर व्यक्ति के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि वह पंचायत के विकास कार्य और समाजिक सरोकार से जुड़े दूसरे कामों को पूरी जिम्मेदारी से निभाते रहेंगे। पंचायत सचिव गोपाल पटेल ने बताया कि पुरस्कार से मनोबल बढ़ा है। सचिव पटेल कहते हैं कि वह जिस ग्राम पंचायत में काम करेंगे, नौकरी के साथ सामाजिक सरोकार के काम की करते रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो