scriptनवरात्रि में महिला स्व सहायकता समूह ने किया 26 लाख रुपए का कारोबार | Self help group did a business of 26 lakh rupees | Patrika News

नवरात्रि में महिला स्व सहायकता समूह ने किया 26 लाख रुपए का कारोबार

locationसीहोरPublished: Oct 18, 2021 09:37:14 am

Submitted by:

Kuldeep Saraswat

आत्म निर्भर मध्यप्रदेश की अवधारण को साकार करने में मददगार साबित हो रहे महिला स्व सहायकता समूह

नवरात्रि में महिला स्व सहायकता समूह ने किया 26 लाख रुपए का कारोबार

नवरात्रि में महिला स्व सहायकता समूह ने किया 26 लाख रुपए का कारोबार

सीहोर. सरकार की आत्म निर्भर मध्यप्रदेश की अवधारण को साकार करने में महिला स्व सहायता समूह काफी मददगार साबित हो रहे हैं। महिला स्व सहायता समूह के जरिए न केवल महिलाओं को स्थानीय स्तर पर काम मिल रहा है, बल्कि इससे आय भी कच्छी हो रही है। महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र और स्वलंबी भी बन रही है। नवरात्रि में उन्नति सीएलएफ की सलकनपुर महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने 9 दिवसों में अलग-अलग आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से करीब 26 लाख रुपए का कारोबार किया है।

समूह की सचिव अनिता मेहरा ने बताया कि सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट के लिए समूह ने सलकनपुर भोग प्रसाद तैयार किया है। मंदिर परिसर में स्टॉल लगा कर इस भोग प्रसाद की बिक्री की, जिससे करीब 6 लाख रूपए की आय हुई है, जिसमें समूह की महिलाओं को करीब दो लाख रूपए की बचत हुई है। इस कार्य से समूह की 22 महिलाएं जुड़ी हैं। अनिता ने बताया कि यह भोग प्रसाद सलकनपुर आने वाले श्रद्धालुओं को बहुत पसंद आया। समूह की दूसरी महिला कविता ने बताया कि अगले सीजन में इसे वृहद पैमाने पर तैयार किया जाएगा। नवरात्र के सीजन में 36 महिलाओं ने पूजन सामग्री की दुकान लगाई, जिससे 7 लाख 20 हजार रुपए का कारोबार हुआ, जिससे समूह की प्रत्येक महिला को लागत और सारे खर्च निकाल कर 15 हजार रुपए की आमदनी हुई है। इसके अलावा 150 से अधिक महिलाओं ने मंदिर परिसर, सीढिय़ों पर और नीचे के मार्ग पर स्वलपाहार, फलाहार की दुकानें लगाई, जिसमें फल, केला, ककड़ी आदि सामग्री का विक्रेय किया गया। इन दुकानों से करीब 13 लाख 50 हजार रुपए का व्यवसाय हुआ, इससे महिलाओं ने माल की लागत निकाल कर प्रतिदिन पांच 500 से 700 रुपए कमाएं हैं। इस नवरात्रि में सलकनपुर देवी धाम में महिलाओं ने करीब 26 लाख रुपए का कारोबार किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो