जानकारी के मुताबिक सरदारनगर निवासी दौलतराम शर्मा मजदूरी का काम करते हंै। बुधवार को वह परिवार के साथ मजदूरी से चने काटने गए थे। उनके साथ बड़ी बेटी 18 वर्षीय कृष्णा शर्मा भी थी। कृष्णा दोपहर में खेत में बने कुंए के पास आम के पेड़ पर कच्चे आम तोडऩे के लिए चढ़ गई। इसी दौरान संतुलन बिगडऩे से वह पेड़ से नीचे गिरकर सीधे कुएं में चली गई। जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
बुदनी थाना क्षेत्र के महूं कलां में हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर पर बैठे युवक की गिरने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरिओम मीणा के खेत में रोटावेटर से जुताई करते समय ट्रैक्टर पर बैठा महू कलां निवासी राजू पिता गोविंद मीणा अचानक नीचे गिर गया। नीचे गिरने के दौरान रोटावेटर में फंसने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दे कि ट्रैक्टर पर बैठते समय भी सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।