scriptमहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बनेगा शॉपिंग कांप्लेक्स | Shopping Complex to Make Women Self-reliant | Patrika News

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बनेगा शॉपिंग कांप्लेक्स

locationसीहोरPublished: Jan 11, 2019 11:06:41 am

Submitted by:

Anil Kumar

शुरू हुआ काम, 80 लाख की लागत से होगा निर्माण

news

शॉपिंग कांप्लेक्स

सीहोर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से शहर मेें शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण होगा। इस काम की शुरूआत हो चुकी है। सब कुछ ठीक रहा तो महिलाओं के हित में यह काफी बेहतर साबित होगा। इस शॉपिंग कांप्लेक्स को महिला मार्केट का ही नाम दिया जाएगा। नगर पालिका जिला सहकारी बैंक के पास अपने विद्युत शाखा की खाली पड़ी जगह में इस शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण कराएगी।

महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकेगी…
करीब 80 लाख रुपए की लागत से यहां 21 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इन दुकानों का निर्माण होने के बाद उनको महिलाओं को हैंडओवर की जाएगी। महिलाएं इनमें दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर सकेगी। इससे एक तरफ नपा को राजस्व की प्राप्ति होगी तो दूसरी तरफ महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकेगी।

महिला मार्केट रहेगा नाम
खास बात यह है कि कांप्लेक्स को महिलाओं के संचालित करने से उसे महिला मार्केट का नाम दिया गया है। कंप्लेक्स बनाने के लिए जगह की नापतौल हो चुकी है। अब आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


यह रहेगी सुविधा
नपा के सब इंजीनियर मनोज झंवर ने बताया कि शॉपिंग कांप्लेक्स में उचित पाॢकंग, पीने के पानी के इंतजाम सहित अन्य व्यवस्था होगी। जिससे कि खरीददारी करने आने वाले को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। बता दे कि शहर में अब तक एक भी महिला मार्केट नहीं है। यह पहला महिला मार्केट खुलने से महिलाएं आसानी से बेझिझक होकर खरीदी कर सकेंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो