scriptMP सरकार के खिलाफ सोसटियों के सामने की नारेबाजी | Slogans against madhya pradesh state government in front of societies | Patrika News

MP सरकार के खिलाफ सोसटियों के सामने की नारेबाजी

locationसीहोरPublished: Dec 15, 2019 12:32:25 pm

किसानों की समस्याओं को लेकर जिलेभर में भाजपा का खेत धरना प्रदर्शन…

Slogans against the state government in front of societies

Addressing the picket demonstration

सीहोर. भारतीय जनता पार्टी ने जिलेभर में मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों और वादा खिलाफ सरकार के विरोध में खेत-धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्राम बिजली में सीहोर और श्यामपुर मंडल द्वारा खेत-धरना प्रदर्शन को संबोधि करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि अन्नादाता हैरान परेशान है किसानों पर लाठीचार्ज जैसी वारदात हो रहीं हैए केंद्र खाद दे रहा है लेकिन कहां जा रहा है पता नहीं हम किसानों के हित में लड़ाई लड़ रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यूरिया की काला बाजारी जमकर की जा रहीं है। कांग्रेस सरकार ने किसानों से किया दो लाख रुपए कर्ज माफ करने का वादा भी नहीं निभाया है। कांग्रेस की सरकार ने किसानों को परेशान कर लिया है। आगामी समय में हम किसानों मजदूरों गरीबों के हित के लिए जनता के साथ मिलकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, मंडल अध्यक्ष पिं्रस राठौर, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष राजेश मेवाड़ा, धमेंद्र राठौर, कमलेश कटारे, कन्हैयालाल मालवीय, राजू सिकरवार, ब्रजेश पाराशर, नरेंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में भरतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
‘किसानों को न बिजली मिल रहीं, न ही यूरिया’
रेहटी. क्षेत्रीय सांसद रमाकांत भार्गव के नेतृत्व में भाजपा ने किसानों की यूरिया की समस्या को लेकर राज्य की कमलनाथ सरकार धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम मंडी गेट के सामने रखा गया। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्र के किसान भी धरने में शामिल हुए। किसानों को संबोधित करते हुए सांसद भार्गव ने कहा कि वर्तमान सरकार में किसानों को न तो समय से बिजली मिल पा रही है, न ही यूरिया मिल पा रहा है।
ऐसे में किसान कैसे खेती करेगा। इस समय किसान की स्थिति बड़ी ही दयनीय है। धरना-प्रदर्शन पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा ने संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनारायण साहू, आसाराम यादव, अनार सिंह चौहान, भूत पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसजीवन यादव, मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण मीणा, रामगोपाल टेलर, सुनीता चौहान, राजेंद्र पटेल, भगवत सिंह ठाकुर, गजराज पटेल, अब्दुल्ला खान, प्रदीप पटेरिया, राजेश राजपूत, बलवंत सिंह राजपूत, नितेश साहू, बनवीर चंद्रवंशी आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। मंडल अध्यक्ष मीणा ने सभी उपस्थितों का आभार व्यक्त किया।
धोखाधड़ी से बन गई कमलनाथ की सरकार : वर्मा
इछावर. आज मध्यप्रदेश में कहने भर के लिए कमलनाथ सरकार है, जिसने मध्यप्रदेश के सारे किसानों को अनाथ कर दिया। कमलनाथ की सरकार का लक्ष्य किसानों को बर्बाद करना है। किसानों के साथ कर्ज माफी के नाम पर भी किया धोखा। वहीं राहुल गांधी ने कहा था कि 10 दिन में कर्जा माफ नहीं हुआ तो मैं सरकार हटा दूंगा। यही बात कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कह रहे हैं, कि जो आपने वादा किया है वह निभाओ।
यह बात शनिवार को पूर्व राजस्व मंत्री एवं इछावर विधायक करणसिंह वर्मा ने तहसील कार्यालय के सामने जनपद के मैदान में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान कही। सभा को भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना, मंडल अध्यक्ष भागीरथ पप्पू नागर, पूर्व मंडी अध्यक्ष शंकर पटेल सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम प्रगति वर्मा को ज्ञापन दिया।
इस मौके पर तहसीलदार आरएस मरावी, थाना प्रभारी अरविंद कुमरे सहित भाजपा के कैलाश सुराना, पूर्व मंडी अध्यक्ष शंकरलाल पटेल, हुकुम सिंह वर्मा, मंडल अध्यक्ष पप्पू नागर, दुर्गा प्रसाद वर्मा, सोभाल सिंह ठाकुर, अतिराज सिंह खींची, प्रवेश वर्मा आदि उपस्थित थे।
MP सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफ ी का आरोप लगाते हुए शुजालपुर में किसान आक्रोश आंदोलन के चलते नगर भाजपा मंडल के आव्हान पर सिटी बस स्टैंड पर भाजपा ने धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विधायक शुजालपुर इंदरसिंह परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ छल कर रही है।
किसान युरिया खाद की कमी से परेशान है। इस मौके पर कैलाश सोनी, डॉ विजय सिंह खींची, डॉ नारायणसिंह परमार, भंवरलाल परमार, संदीप सणस, संजय शर्मा, राजेश सक्सेना, विजय बैस, बबीता परमार, ओम प्रकाश अग्रवाल, सूरज परमार, लोकेंद्र परमार सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा का खेत धरना प्रदर्शन
आष्टा. भाजपा नगर मंडल आष्टा द्वारा स्थानीय डाबरी सोसायटी इन्दौर नाके पर खेत धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक रघुनाथसिंह मालवीय के नेतृत्व में आन्दोलन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में कई किसानों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी और कांग्रेस सरकार को जी-भरकर कोसा। इसी प्रकार का आयोजन आष्टा विधानसभा में जावर मण्डल, सिद्दीकगंज मण्डल, कोठरी मण्डल, पगारियाराम, पटारिया गोयल आदि जगह इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
‘कांग्रेस ने किसानों के साथ किया छल’
नसरुल्लागंज. कांग्रेस ने किसानों के साथ छल किया है। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा नसरुल्लागंज उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि 10 दिन में किसानों को दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा हाथों की अंगुली से दिन गिनाते हुए अध्यक्ष ने कहा कि अगर कर्ज माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा।
उनकी इस घोषणा के अनुसार अब तक कांग्रेस के मध्यप्रदेश में 37 मुख्यमंत्री बन जाना थे, क्योंकि कांग्रेस की सरकार बने लगभग 370 दिन होने को आए हैं, लेकिन अभी तक किसानों का दो लाख का कर्ज माफ नहीं हुआ है कांग्रेस के अध्यक्ष द्वारा झूठी घोषणा कर किसानों को छला गया है। यह बात विदिशा लोकसभा के सांसद रमाकांत भार्गव द्वारा भाजपा के खेत धरना आंदोलन के दौरान नसरुल्लागंज में कही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गुरु प्रसाद शर्मा भाजपा के प्रदेश मंत्री रघुनाथ भाटी जिला अध्यक्ष रवि मालवीय भाजयुमो प्रदेश मंत्री मारुति शिशिर ने कहा कि आज किसानों को फिर मामा याद आने लगे हैं। जगह-जगह किसान मामा को याद कर रहे हैं किसान खुद कह रहे हैं कि हमसे भूल हो गई हमका माफी दे दो। कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो