scriptबुदनी, आष्टा, इछावर में सीधी टक्कर, सीहोर में भाजपा के दो बागियों ने बिगाड़ा गणित | Straight bang in Budni, Aastha, Ichhwar, two BJP rebels in Sehore spoi | Patrika News

बुदनी, आष्टा, इछावर में सीधी टक्कर, सीहोर में भाजपा के दो बागियों ने बिगाड़ा गणित

locationसीहोरPublished: Nov 16, 2018 07:54:37 am

बगावत करने वाले भाजपा के नेता गौरव सन्नी महाजन, ऊषा सक्सेना और उर्मिला मरेठा निष्कासित

news

Sehore. Madhya Pradesh Assembly

सीहोर. सीहोर जिले की चार विधानसभाओं में से तीन पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच सीधे टक्कर बताई जा रही है, वहीं सीहोर विधानसभा सीट का गणित बुरी तरह फंस गया है। यहां भाजपा के दो बगावती नेता ऊषा सक्सेना और गौरव सन्नी महाजन के निर्दलीय मैदान में आने से वोटर तय नहीं कर पा रहा है कि किसका पलड़ा भारी है। सीहोर विधानसभा में चुनाव भाजपा-कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच फंस गया है, ऐसे में राजनीतिक लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं, लेकिन कोई भी आंकड़ा फिट नहीं बैठ रहा है।
सीहोर विधानसभा में इस बार करीब एक लाख 91 हजार वोट हैं। पिछले विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार ऊषा सक्सेना को 61 हजार 978, निर्दलीय उम्मीदवार सुदेश राय को 63 हजार 604 और कांग्रेस उम्मीदवार हरीश राठौर को 9 हजार 244 वोट मिले।
निर्दलीय उम्मीदवार सुदेश राय कांग्रेस से बगावत कर मैदान में ऊतरे थे, जिसकी वजह से कांग्रेस के वोट का एक बड़ा हिस्सा राय के खाते में चला गया था। लेकिन इस बार कांग्रेस ने पूर्व सांसद सुरेन्द्र सिंह ठाकुर को मैदान में ऊतारा है। ठाकुर साल 2003 में भी सीहोर विधानसभा से चुनाव लड़े थे, उस समय इन्हें करीब 42 हजार वोट मिले थे। इस हिसाब से कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
इधर, भाजपा की बात करें तो ऊषा सक्सेना को पिछले चुनाव में करीब 62 हजार वोट मिले थे। वे इस बार भाजपा से बगावत कर निर्दलीय मैदान में हैं। यहां भाजपा से गौरव सन्नी महाजन ने भी बगावत की है। ऊषा सक्सेना सहकारी बैंक की अध्यक्ष हैं और उनके पति रमेश सक्सेना चार बार सीहोर विधानसभा से विधायक रहे हैं, इसलिए क्षेत्र में उनकी पकड़ काफी मजबूत है, लेकिन गौरव सन्नी महाजन ने भाजपा उम्मीदवार सुदेश राय और ऊषा सक्सेना दोनों के लिए संकट पैदा कर दिया है।
महाजन का परिवार बीते 60 साल से भाजपा से जुड़ा है, ये गांव और शहर दोनों जगह दखल रखते हैं। हालांकि भाजपा के लिए यह फायदेमंद है कि सुदेश राय ने विधायक रहते अहमदपुर और श्यामपुर क्षेत्र में संगठन को काफी मजबूत किया है, फिर भी भाजपा को बगावती और कांग्रेस को भितरघात का बड़ा खतरा बना हुआ है। सीहोर में निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव का पूरा गणित बिगाड़ दिया है।
पार्टी ने उठाया सख्त कदम
प्रदेश नेतृत्व ने सीहोर और आष्टा विधानसभा में भाजपा से बगावत करने वाले तीन नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सीहोर विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार सुदेश राय के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लडऩे वाली ऊषा सक्सेना, गौरव सन्नी महाजन और आष्टा में भाजपा उम्मीदवार रघुनाथ मालवीय के खिलाफ निर्दलीय मैदान में ऊतरीं जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला मरेठा को पार्टी से निष्कासित किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो