scriptप्याज निकाल रही किसान और अधिकारियों के आंसू  | Sunday also bought six thousand quintals of onions | Patrika News
सीहोर

प्याज निकाल रही किसान और अधिकारियों के आंसू 

रविवार को भी 150 ट्रालियों से छह हजार क्विंटल प्याज की खरीदी, गल्ला मंडी के शेड
को बनाया  खरीदी केन्द्र   

सीहोरJun 12, 2016 / 11:37 pm

Bharat pandey

sehore

sehore

सीहोर । प्याज आंसू निकालने पर तूली हुई है। प्रशासन प्याज खरीदी को लेकर व्यवस्था जुटाने में परेशान है, तो दूसरी तरफ किसान प्याज बेचने को लेकर भूख, प्यास को नहीं देख रहे हैं। प्याज बेचने को लेकर किसानों के रोजाना के हो-हल्ले और चक्काजाम से परेशान प्रशासन ने रविवार को गल्ला मंडी के शेड को प्याज खरीदी केन्द्र बना दिया।

प्रशासन ने डेढ़ सौ ट्रालियों से करीब छह हजार क्विंटल प्याज की खरीदी की। यह एक दिन में प्याज की सबसे अधिक खरीदी है। प्याज उपज को हाथों हाथ वेयर हाउस के लिए लोड की कराया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर प्याज खरीदी सरकार के गले की हड्डी बनती जा रही है। एक के बाद एक गोदाम फुल होते जा रहे हैं और किसान परेशान हैं। सुबह से लेकर रात तक समर्थन केन्द्रों पर किसान भूखे-प्यासे परेशान हो रहे हैं। प्रशासन प्याज खरीदी को लेकर तैयारी में जुटा हुआ है।रविवार को भी करीब डेढ़ सौ किसान समर्थन केन्द्र पर ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

रविवार को बंद रहती है खरीदी
अवकाश का दिन होने के कारण रविवार को खरीदी बंद होने की सूचना के बाद भी किसानों ने अपनी ट्रैक्टर-ट्राली कतार में लगा ली थी। किसानों के भूखे, प्यासे केन्द्रों पर खड़े होने की सूचना पर प्रशासन ने तबाड़तोड़ में गल्ला मंडी के एक शेड को खरीदी केन्द्र बना दिया गया और प्याज लेकर आए सभी किसानों को गल्ला मंडी स्थित शेडमें प्याज बेचने भेजा गया।

एडीएम सहित प्रशासन ने संभाला मोर्चा
गल्ला मंडी स्थित शेड में प्याज खरीदी केन्द्र बनाए जाने के साथ ही रविवार को भी प्याज की खरीदारी की गई। प्याज खरीदी केन्द्र पर एडीएम केदार सिंह, एसडीएम राजकुमार खत्री, तहसीलदार संतोष मुदगल, एएफओ शाकिर खान सहित अनेक पटवारियों ने मोर्चा संभाला। इसके साथ ही किसानों की ट्रैक्टर -ट्रालियों की तुलाई के साथ ही प्याज को शेड के अंदर खाली कराया गया।

एक साथ छह हजार क्विंटल की खरीदी
रविवार को एक साथ 150 ट्रालियों से छह हजार क्विंटल प्याज की खरीदी की गई। एक दिन में रविवार को सबसे अधिक खरीदी की गई। सीहोर समर्थन केन्द्र पर अभी तक 12 हजार क्विंटल की खरीदी हो चुकी है। समर्थन केन्द्र प्रभारी राजेन्द्र शर्माने कहा कि अभी तक करीब 12 हजार क्विंटल की आवक हो चुकी है।

सोमवार को भी शेड में ही होगी खरीदी
गल्ला मंडी शेड में बनाए गए खरीदी केंद्र में सोमवार को भी प्याज की खरीदी की जाएगी। वेयर हाउस के शाखा प्रबंधक संतोष खलको ने बताया प्याज को हाथों-हाथ उठवाया जा रहा है। इसे झागरिया स्थित ढावला के अटल वेयर हाउस पर रखवाया जा रहा है।

इधर खाली कराई, उधर वेयर हाउस भेजी
रविवार को गल्ला मंडी में प्याज खरीदी को लेकर अलग ही नजारा था। एक तरफ किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों से गल्ला मंडी शेड में प्याज खाली कर रहे थे।वहीं दूसरी तरफ ट्रकों के माध्यम से प्याज वेयर हाउस भेजा जा रहा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो