scriptशासन ने नपाध्यक्ष को दूसरी बार पद से हटाया | The government removed the Chairman from the post for the second time | Patrika News

शासन ने नपाध्यक्ष को दूसरी बार पद से हटाया

locationसीहोरPublished: Dec 06, 2019 12:48:02 pm

Submitted by:

Anil kumar

पहले कोर्ट से स्टे के बाद पद किया था ग्रहण

 अनियमित्ता

अनियमित्ता

सीहोर.
अनियमित्ता के चलते सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष अमीता अरोरा को राज्य शासन ने दूसरी बार पद से हटा दिया है। इससे पहले पद से हटाने पर वह हाईकोर्ट से स्टे लेकर आ गई थीं।

पिछले दिनों नपाध्यक्ष अमीता अरोरा पर अनियमित्ता के आरोप लगे थे। इसकी प्रभारी मंत्री आरिफ अकील से भी शिकायत हुई थी। वहीं 10 जुलाई को पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत कर अविश्वास प्रस्ताव की मांग की थी। राज्य शासन ने नपाध्यक्ष अरोरा से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन स्पष्टीकरण नहीं दे पाई थीं। इसके बाद राज्य शासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटाने के 24 जुलाई को आदेश जारी कर दिए थे। शासन के इस आदेश को नपाध्यक्ष अमिता अरोरा ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए राज्य सरकार के आदेश को खरिज कर दिया था।

फिर हुए आदेश
राज्य सरकार ने गुरुवार को फिर अनियमिताओं के मामले में नपा अध्यक्ष अरोरा को पद से हटाने के आदेश दिए हैं। कलेक्टर अजय गुप्ता ने बताया कि राज्य शासन ने सीहोर नपाध्यक्ष अरोरा को अनियमित्तओं के मामले की जांच में दोष सिद्ध होने पर पद से हटाने के आदेश दिए हैं। आागमी आदेश तक किसी भी समिति में नहीं रह सकती हैं। वहीं नपा अध्यक्ष अमिता अरोरा ने बताया कि पद से हटाने की उनको ऑनलाइन जानकारी मिली है। इस आदेश के खिलाफ फि र हाईकोर्ट में अपील की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो