scriptशिक्षा का उद्देश्य ऐसे नागरिक देना होता है, जो देश समाज के विकास में योगदान दे- गुप्ता | The purpose of education is to give such citizens, who contribute to t | Patrika News
सीहोर

शिक्षा का उद्देश्य ऐसे नागरिक देना होता है, जो देश समाज के विकास में योगदान दे- गुप्ता

कॉलेज में हुआ जिला स्तरीय प्रश्र मंच का आयोजन

सीहोरJan 21, 2020 / 01:03 pm

Anil kumar

जिला स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता

जिला स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता

सीहोर.
शहर के चंद्रशेखर आजाद शासकीय कॉलेज में सोमवार को जिला स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा से संबंधित छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बेहतर पढ़ाई कर अच्छा भविष्य बनाने पर भी जोर दिया गया।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आशा गुप्ता ने विद्यार्थियों को कहा कि शिक्षण संस्थाएं केवल औपचारिक शिक्षा तक सीमित नहीं होते हुए वे समग्र व्यक्तित्व विकास का केन्द्र होते हंै। शिक्षा का उद्देश्य ऐसे नागरिक देना भी होता है, जो देश एवं समाज के विकास में योगदान दे सकें। युवाओं की ऊर्जा का उपयोग देश को आगे ले जाने के लिए होना चाहिए। प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा के प्रदर्शन की दृष्टि से महत्वपूर्ण होती है। साथ ही वे हमारी संस्कृ ति, समाज, राष्ट्रीय महत्व के विषयों से भी हमें अवगत कराती है। युवा आगे चलकर एक जागरूक नागरिक बने इसलिए अपने समय व समाज की जानकारी युवाओं को होना चाहिए।

सूत्र संचालन करते हुए
महात्मा गांधी के जीवन पर केन्द्रित प्रश्न मंच स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा गांधी के 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में किया गया था। जिसमें आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. अनिल राजपूत ने कहा कि देश के भविष्य निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसलिए युवाओं को जागरूक होना जरूरी है। जिला सांस्कृ तिक समन्वयक ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. ज्योति नेताम व संचालन रूखसाना अंजुम खान ने किया। प्रतियोगिता में कुल 5 तीन सदस्यीय दलों ने सहभागिता की।

Home / Sehore / शिक्षा का उद्देश्य ऐसे नागरिक देना होता है, जो देश समाज के विकास में योगदान दे- गुप्ता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो