scriptपारे में डेढ़ डिग्री की गिरावट आने से सर्दी ने ठिठुराया | The winter choked due to the fall of one and a half degrees in mercury | Patrika News

पारे में डेढ़ डिग्री की गिरावट आने से सर्दी ने ठिठुराया

locationसीहोरPublished: Dec 06, 2019 01:06:23 pm

Submitted by:

Anil kumar

न्यूनतम तापमान 12.5 पर पहुंचा, आगे भी गिरेगा पारा

तापमान

तापमान

सीहोर.
दिसंबर महीने में सर्दी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। जब बुधवार रात के बाद गुरुवार अलसुबह लोग ठंड से ठिठुरते हुए नजर आएं। हाल यह थे कि श्वेटर, जैकेट पहने होने के बाद भी वह कपकपा रहे थे।

मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने बताया कि पूर्व और उत्तर पूर्व तरफ से तेज रफ्तार से हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान डेढ़ डिग्री गिरावट के साथ 12.5 तो अधिकतम 1.1 की डाउन होकर 26.2 पर पहुंच गया। जिसने पहली बार तेज सर्दी का एहसास करा दिया। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चे और आमजन भी ठंड के चलते ठिठुुरते हुए नजर आएं। मौसम वैज्ञानिक की माने तो अब इस तरह से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे सर्दी में तेजी से इजाफा होगा।

तंबाकू इल्लियों का बढ़ेगा प्रकोप
मौसम वैज्ञानिक तोमर ने बताया कि बादलिक मौसम रहने से चना फसल में तंबाकू इल्ली का प्रकोप बढ़ेगा। इससे फसल को बचाने किसान कुनाल फास दवा का छिड़काव करें। किसानों ने समय पर ध्यान नहीं दिया तो इल्ली आगे जाकर ज्यादा नुकसान पहुंचाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो