सीहोर

जनसंख्या नियंत्रण कानून के दिए टिप्स

सीहोर.शहर के एक निजी सेलीबे्रशन हाल में शनिवार को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की क्षेत्रीय बैठक आयोजित हुई। इसमें जिसमें जनसंख्या नियंत्रण कानून सहित अन्य टिप्स दिए गए।

सीहोरNov 17, 2019 / 12:45 pm

Anil kumar

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद

बैठक में अधिवक्ताओं ने आगामी वर्ष में होने वाले कार्यक्रम में जनसंख्या नियंत्रण कानून, कामन सिविल कोड, 26 नवंबर को संविधान दिवस, हरिद्वार में होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही इसकी कार्ययोजना तैयारी की गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित दीपेन्द्र कुशवाह ने संगठनात्मक रूपरेखा बताई। वहीं कहा कि सभी को संगठित होकर ही रहना है। संगठन में बहुत बड़ी ताकत होती है। इस दौरान बरखा वर्मा, एमएल ठाकुर, मानसिंह सेन, सुधीर जोशी, राजेश्वरी मालवीय, सुमन सिकरवार, लखन परमार, विभा राठौर आदि थे।

एक डिग्री तक लुढ़के तापमान, दो दिन बाद फिर लेगा यूटर्न
सीहोर.उत्तर भारत में पिछले दिनों उठे चक्रवाती तूफान का असर जिले में अब भी दिखाई दे रहा है। इससे हर दिन मौसम में उलटफेर होने से रात के समय सर्दी अपना एहसास कराने लगी है। आरएके कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने बताया कि दो दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक गिरावट आएगी। जिससे सर्दी में इजाफा होगा। 18 नवंबर को आसमान में बादल छाने के साथ जिले में कई जगह हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। उसके बाद वापस मौसम के यूटर्न लेने से तापमान में इजाफा होगा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम 28.5 रेकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक की माने तो बढ़ती ठंड से गेंहू, चना सहित अन्य फसल की ग्रोथ होगी।

Home / Sehore / जनसंख्या नियंत्रण कानून के दिए टिप्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.