scriptग्रहों की चाल: मंगल देव को ऐसे करें प्रसन्न, जानें आज क्या है खास | today astrology jane aaj janme bachhe ka bhavisya | Patrika News

ग्रहों की चाल: मंगल देव को ऐसे करें प्रसन्न, जानें आज क्या है खास

locationसीहोरPublished: Dec 24, 2019 11:49:05 am

दोपहर 12.18 मि. तक जया संज्ञक त्रयोदशी तिथि…

mangal.jpg
सीहोर। आज 2019 के दिसंबर माह का 24वां दिन यानि 24दिसंबर 2019 को मंगलवार Tuesday है। मंगल को भोम भी कहा जाता है। वहीं आज के दिन के कारक देव रुद्रावतार व श्रीराम Ram Shri Ram भक्त हनुमान Hanuman माने जाते हैं।
मंगल को रक्त का स्वामी माना गया है। जिसका रत्न मूंगा Coral है। इसे शरीर में उत्साह का कारक माना जाता है। रंगों में इसका प्रतिनिधित्व लाल रंग पर होता है।

जानिये आज जन्म लिए बच्चे से जुड़ा ये रहस्य today birth Astrology
आज जन्म लिए बच्चों के नाम (नू, ने, नो, या, यी) अक्षरों पर रख सकते हैं। आज जन्मे बच्चों का जन्म birth लोहे के पाए में होगा। सूर्योदय Sunrise से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक वृश्चिक राशि रहेगी।
आज दोप. 04.58 मि. के पश्चात जन्म लिए बच्चे की मूलशांति अवश्य कराएं। ऐसे जातक शरीर से सामान्य होंगे।

प्राय: इनका भाग्योदय fate करीब 15 वर्ष की आयु में होगा। ऐसे जातक किसी हूनर में माहिर होंगे व इससे जीविकोपार्जन भी करेंगे। इनमें सत्य बोलना व सुनने का विशेष गुण रहेगा। वृश्चिक राशि में जन्मे जातक को पारिवारिक अनासक्ति से बचना चाहिए। मित्रद्रोही होने से भी बचना चाहिए।
मंगल mars से जुड़ी कुछ खास बातें यहां समझें…
वैदिक ज्योतिष Vedic Astrology में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है।

यह मकर राशि capricorn में उच्च होता है, जबकि कर्क cancer इसकी नीच राशि है। वहीं नक्षत्रों में यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी होता है। गरुण पुराण Garun Purana के अनुसार मनुष्य के शरीर में नेत्र मंगल ग्रह का स्थान है।
यदि किसी जातक का मंगल अच्छा हो तो वह स्वभाव से निडर और साहसी होगा तथा युद्ध में वह विजय प्राप्त करेगा। लेकिन यदि किसी जातक की जन्म कुंडली birth certificate में मंगल अशुभ स्थिति में बैठा हो तो जातक को विविध क्षेत्रों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मंगल ग्रह लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है।
24 दिसंबर 2019 सोमवार : सूर्योदयकालीन लग्न व ग्रह स्थिति – today Panchang …

तिथि The date …
सूर्योदय से दोपहर 12.18 मि. तक जया संज्ञक त्रयोदशी तिथि रहेगी, इसके बाद रिक्ता संज्ञक चतुर्दशी तिथि Chaturdashi Date लगेगी। त्रयोदशी में कामदेव Cupid की पूजा करने से मनुष्य उत्तम भार्या प्राप्त करता है और उसकी सभी कामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। चतुर्दशी तिथि में भगवान देवदेवेश्वर सदाशिव की पूजा करके मनुष्य समस्त ऐश्वर्यों से समन्वित हो जाता है। साथ ही बहुत से पुत्रों व प्रभूत धन से संपन्न हो जाता है।
योग
सूर्योदय से अर्धरात्रि 01.25 मि. तक शूल योग रहेगा पश्चात गण्ड योग लगेगा। शूल योग के स्वामी सर्पराज माने गए हैं जबकि गण्ड योग के स्वामी अग्निदेव माने जाते हैं।

विशिष्ट योग Specific yog
किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए दोनों ही योग अशुभ माने गए हैं फिर भी शूल योग की शुरुआत के प्रथम 02.48 मि. और गण्ड योग की शुरुआत के प्रथम 02.24 मि. का त्याग करना चाहिए।
करण
सूर्योदय Sunrise से दोपहर 12.18 मि. तक वणिज नामक करण रहेगा पश्चात विष्टि नामककरण लगेगा।
इसके पश्चात शकूनि नामक करण लगेगा।

नक्षत्र Nakshatra
सूर्योदय से दोपहर 04.58 मि. तक मृदु मैत्र अनुराधा नक्षत्र Anuradha Nakshatra रहेगा पश्चात तीक्ष्ण दारुण ज्येष्ठा नक्षत्र लगेगा। नए-पुराने वाहनों का क्रय-विक्रय, वाहन के उपयोग, वाहन के संचालन, वाहन से यात्रा करने या सवारी आदि के लिए अनुराधा नक्षत्र शुभ माने गए हैं। राज्याभिषेक, पद और शपथ ग्रहण, चुनाव प्रचार आदि कार्य ज्येष्ठा नक्षत्र मे? निर्विवाद किए जा सकते हैं।
शुभ मुहूर्त shubh muhurat : आज के मुहूर्त –
अनुकूल समय में समस्त कृषि कर्म करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

श्रेष्ठ चौघडि़ए
प्रात: 09.44 मि. से दोप. 01.43 मि.
तक क्रमश: चंचल लाभ व अमृत Honeydew के चौघडिय़ा रहेंगे।
व्रतोत्सव Celebration
व्रत/पर्व – मासशिवरात्रि व्रत।
चंद्रमा – सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक चंद्रमा जल तत्व की वृश्चिक राशि में रहेंगे।
भद्रा – दोपहर 12.18 मि. से रात्रि 11.47 मि. तक भद्रा का निवास स्वर्ग में रहेगा।
दिशाशूल- उत्तर दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन उत्तर दिशा में यात्रा को टालना चाहिए)।
राहु काल – दोपहर 03.02.44 से 04.22.17 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
शुभ विक्रम संवत् : 2076
संवत्सर का नाम : परिधावी
शाके संवत् : 1941
हिजरी संवत् : 1441
मु.मास : रवि उस्सानी
तारीख 26
अयन : दक्षिणायण
ऋतु : शरद ऋतुु
मास : पौष
पक्ष : कृष्ण पक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो