scriptट्रैक्टर-ट्रॉली पलटे, 15 घायल, छह की हालत गंभीर | Tractor-trolley overturned, 15 injured, six in critical condition | Patrika News

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटे, 15 घायल, छह की हालत गंभीर

locationसीहोरPublished: Feb 21, 2020 12:56:10 pm

Submitted by:

Kuldeep Saraswat

गंभीर घायल छह मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल हमीदिया अस्पताल रेफर किया, दोराहा में नहर के पास सड़क हादसा

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटे, 15 घायल, छह की हालत गंभीर

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटे, 15 घायल, छह की हालत गंभीर

श्यामपुर/दोराहा. श्यापुर के दोराहा में नगर के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गए। ट्रॉली पलटने से सवार करीब 20 में से 15 मजदूर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छह मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद श्यामपुर अस्पताल से भोपाल हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोराहा काछी मोहल्ला के करीब 20 मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मानपुरा मजदूरी करने के लिए जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने को लेकर नगर के पास अचानक ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के पलटने से सवार करीब 15 महिला, पुरुष मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद घायल सकुन बाई (40), रानी बाई (35), नविता बाई, पुष्पा बाई (45), किशोरी बाई (60), गुल्लो बाई (28), अनिता बाई (22), अनिता देवी (35), संगीता बाई (25), उमेदी बाई (55), राजल बाई (45), बबली, फुल्लो बाई, छुट्टी बाई, रीना, रामकली, निकिता, शीला और आशा बाई को तत्काल 108 एम्बुलेंस से श्यामपुर अस्पताल लाया गया, जहां से सुकुन बाई, पुष्पा बाई, नविता बाई, गुलाब बाई, अनीता बाई और ओमबती बाई को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो