scriptआष्टा में 20 मिनट तो खाचरोद में आधे घंटे हुई झमाझम बारिश | Twenty-two minutes in the Ashta, half-hour in the hawrod, Jhajjam rain | Patrika News

आष्टा में 20 मिनट तो खाचरोद में आधे घंटे हुई झमाझम बारिश

locationसीहोरPublished: Sep 21, 2018 08:15:34 pm

24 घंटे में हो सकती है एक इंच बारिश, तापमान में आई गिरावट- किसानों की चिंता बढ़ी…

rain

आष्टा में 20 मिनट तो खाचरोद में आधे घंटे हुई झमाझम बारिश

सीहोर/आष्टा/जावर। जिले में पिछले कु छ दिन से थमा बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। शुक्रवार को अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद शाम होने तक बारिश होने लगी। आष्टा शहर में करीब 20 मिनट तक हुई बारिश ने सड़कों को तर-बतर कर दिया तो नालियां उफान ला दी थी।
खाचरोद में आधे घंटे तक बारिश हुई। इधर जिला मुख्यालय पर आसमान पर काले बादल मंडराने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में एक इंच बारिश होने की भी संभावना है। इस तरह का मौसम लगातार बना रहेगा।
अगस्त महीने में अच्छी बारिश होने के बाद सितंबर की शुरूआत होते ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई थी।
वहीं कुछ दिन में बारिश पूरी तरह से बंद हो गई थी। प्रतिदिन धूप निकलने के साथ ही मौसम साफ था। इसमें फिर से कदवट ली है। मौसम विभाग ने भी बारिश की भविष्यवाणी की थी। वह सही साबित हुई है। जब आसमान से बारिश बरसने का सिलसिला शुरू हो गया है। आष्टा में 20 मिनट तक हुई बारिश से पानी के सिवाय कुछ नजर नहीं आ रहा था।
इसी तरह से जावर क्षेत्र में भी 15 मिनट से ज्यादा तक अच्छी बारिश होने के समाचार हैं। इससे किसानों में हड़कंप मच गया है। जिन किसानों की खेतों में फसल कटी पड़ी थी, वह भी गीली हो गई। इससे फसल खराब हो सकती है। बता दें कि इस समय अधिकांश किसानों की फसल पककर तैयार है। इसकी वह कटाई करने में लगे हैं। ऐसे में यह बारिश फसल के लिए नुकसानदायक साबित होगी।
जारी रहेगा बारिश का दौर
आरएके कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर का कहना है कि अगले 24 घंटे में एक इंच बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। 21 सितंबर को अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम 20.5 दर्ज किया है। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 21.5दर्ज किया था। तापमान में कमी आने से मौसम में भी ठंडक घुल गई है। इससे आमजन को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

चार-पांच दिन बनी रहेगी स्थिति
मौसम में चल रहा उथल पुथल का दौर आगामी पांच दिन तक रहेगा। मौसम विभाग भी यह बात कहता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में किसानों को राहत मिलने की बजाए मुश्किल बढ़ सकती है। इस समय बारिश का अंतिम दौर भी चल रहा है। आरएके कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने बताया कि अगले कुछ दिन इस तरह का मौसम रहेगा। २४ घंटे में एक इंच तक बारिश हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो