scriptबिना सूचना दिए स्कूलों से गायब मिले दो प्राचार्य, कटेगा एक दिन का वेतन | Two Principal missing from school | Patrika News

बिना सूचना दिए स्कूलों से गायब मिले दो प्राचार्य, कटेगा एक दिन का वेतन

locationसीहोरPublished: Aug 02, 2017 12:46:00 am

Submitted by:

Bharat pandey

रेहटी हायर सेकंडरी स्कूल में मिली अनियमित्ताएं, उप संचालक लोक शिक्षण ने बुदनी और नसरुल्लागंज के स्कूलों का किया निरीक्षण

सीहोर। सरकारी स्कूलों का ढर्रा सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। स्कूलों में शिक्षक मनमर्जी से आने के साथ ही गायब हो रहे हैं। मंगलवार को इस बात की पोल लोक शिक्षण भोपाल एवं सीहोर के प्रभारी उपसंचालक एसके परसाई के सामने भी उजागर हो गई। जब उन्होंने बुदनी और नसरुल्लागंज क्षेत्र के एक दर्जन स्कलों का औचक निरीक्षण किया।

दो स्कूलों के प्राचार्य तो बिना सूचना के ही गायब मिले। साथ ही कई स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी कम मिली। बिना सूचना के गायब रहने वाले दोनों शिक्षकों के एक-एक दिन के वेतन काटने की कार्रवाई की जा रही है। उप संचालक लोक शिक्षण भोपाल एवं प्रभारी ने मंगलवार को शासकीय उमावि बोरखेडा कला पहुंचे। यहां प्रभारी प्राचार्य हेमलता परिहार बिना सूचना के स्कूल से गायब थीं। साथ ही अन्य कमियां भी पाई गई। सभी शिक्षकों को अकादमिक सुधार के लिए निर्देशित किया गया। शासकीय उमावि लाड़कुई में शिक्षक डायरी संधारित नहीं थी। प्राचार्य लारेंस बड़ा बिना सूचना के अनुपस्थित थे। दोनों स्कूलों के प्राचार्य के एक-एक दिन का वेतन काटने के उन्होंने आदेश जारी किए गए।

बच्चे कर रहे मस्ती, कक्षों मेंं थी गंदगी
शासकीय उमावि बालक रेहटी में गंभीर अनियमितता पाई गई। स्कूल में बच्चे कक्षा में मस्ती कर रहे थे। वहीं स्टाफ रूम में शिक्षक बातों में उलझे थे। स्कूल की कक्षाओं में गंदगी पसरी हुई थी। समय सारणी पाठयक्रम विभाजन एवं शिक्षक डायरी एवं कार्ययोजना तैयार नहीं की गई है। स्कूल प्राचार्य को व्यवस्था सुधार चेतावनी दी गई। उपसंचालक को कई स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं मिली। शासकीय उमावि सलकनपुर का निरीक्षण किया गया। स्कूल में समय सारणी, पाठयक्रम विभाजन, शिक्षण डायरी एवं कार्ययोजना व्यवस्थित पाई गई, लेकिन छात्रों की उपस्थिति संतोष जनक नहीं थी।
कन्या रेहटी में व्यवस्थाएं ठीक थी लेकिन शिक्षक डायरी तैयार नहीं की गई। शासकीय उमावि सतराना में प्राचार्य को चेतावनी जारी कर व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए निर्देशित किया गया।


मासिक टेस्ट के हिसाब से करें ग्रेड का चयन
उपसंचालक परसाई ने सभी स्कूलों को विद्यालयवार कार्ययेाजना पाठ्यक्रम विभाजन शिक्षक डायरी तैयार करने निर्देर्शित किया। साथ ही सभी विद्यालय मासिक टेस्ट के आधार पर छात्रों की ए, बी ग्रेड को ग्रीन से चिन्हित करें और डी, ई ग्रेड को रेड से चिन्हित कर कमजोर छात्रों के लिए निदांत्मक कक्षाएं शीघ्र प्रारंभ करें।स्कूल में खेलकूद, येाग एवं सांस्कृतिक गतिविधिया नियमित संचालित करने के निर्देश दिए गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो