scriptदो साल का रिकॉड टूटा, सीजन की सबसे ठंडी रात | Two years record broken , season's coldest night | Patrika News

दो साल का रिकॉड टूटा, सीजन की सबसे ठंडी रात

locationसीहोरPublished: Dec 21, 2016 11:48:00 pm

Submitted by:

Bharat pandey

 मंगलवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात निकली है। दो साल बाद 20 दिसंबर की
रात को 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। दिन के तापमान में भी गिरावट हुई
है।

sehore weather

sehore weather

सीहोर। ठंड का असर तेज हो गया है। पारे में लगतार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात निकली है। दो साल बाद 20 दिसंबर की रात को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है।


बुुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री से एक डिग्री कम होकर 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आरएके कृषि महाविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ हवा की दिशा में भी बदलाव हो रहा है। बुधवार शाम तक हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिम थी, वहीं गुरुवार सुबह से हवा ं की दिशा दक्षिण एवं दक्षिण पूरव होने की संभावना है।

तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल
मौसम विशेषज्ञ ने कहा हवाओं की दिशा बदलने के अनुमान के साथ आगामी तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। रात के तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी होने के साथ दिन में ठंड तेज होगी। इस सीजन में पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है, वहीं कीट प्रकोप का खतरा कम रहता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो