scriptअज्ञात वाहन ने दो बाइक को मारी टक्कर, छह घायल | Unknown vehicle hit two bikes, six injured | Patrika News

अज्ञात वाहन ने दो बाइक को मारी टक्कर, छह घायल

locationसीहोरPublished: Dec 15, 2019 03:58:09 pm

Submitted by:

Radheshyam Rai

सभी घायलों को नसरुल्लागंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया

अज्ञात वाहन ने दो बाइक को मारी टक्कर, छह घायल

अज्ञात वाहन ने दो बाइक को मारी टक्कर, छह घायल

सीहोर. नसरुल्लागंज क्षेत्र में शनिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर से दो लोग गंभीर घायल हे गए। जिन्हें नसरुल्लागंज स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया। प्राप्त जाकारी के अनुसार ग्राम पाठ तलाई निवासी काशीराम उम्र 45 वर्ष बेर सिंह उम्र 50 वर्ष कमलाबाई उम्र 40 वर्ष सीना बाई उम्र 25 वर्ष सुरेश उम्र 16 वर्ष राजकुमार उम्र 18 वर्ष रिश्तेदारी में हुई गमी की रसोई में शामिल होने अलीपुर मोटरसाइकिल से गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात वापस अपने घर आ रहे थे।

सभी को भोपाल रेफर किया गया

रास्ते में कोसमी के पास अज्ञात वाहन ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए दोनों बाइक सवार को टक्कर मार कर फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी लगते ही लाड़कुई पुलिस और नसरुल्लागंज से 108 वाहन दुर्घटना स्थल पर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को नसरुल्लागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर मनीष सारस्वत एवं सानू सक्सेना द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण सभी को भोपाल रेफर किया गया।

बिना रॉयल्टी परिवहन करते हुए सात डंपर पकड़े गए

इधर रेत के अवैध परिवहन एवं बिना रॉयल्टी परिवहन करते हुए सात डंपर नायब तहसीलदार रमा कालवे द्वारा पकड़े गए। जिनमें चार डंपर ओके जांच करने पर रॉयल्टी होशंगाबाद जिले की पाई गई। सभी डंपर ओवरलोड रेत ले जा रहे थे यह रेत होशंगाबाद जिले से आ रही थी या सीहोर जिले की थी इसकी जांच की जा रही है। रेत का यह कारोबार तेज गति से फल.फूल रहा है प्रशासन के द्वारा की जा रही कार्रवाई से रेत माफियाओं में कोई डर या भय नहीं है। ग्राम पचोर नदी में अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्राली जब्त किए गए। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार अजय झा एवं लाड़कुई चौकी प्रभारी चंद्रशेखर डिगा ने की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो