सीहोरPublished: Oct 12, 2022 07:12:35 pm
Manish Gite
urea fertilizer crisis-किसानों का संकट कम होने की बजाय और बढ़ने लगा...।
सीहोर। मध्यप्रदेश में बारिश के कारण किसानों की सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई, किसान परेशान हैं और हताश हो रहे हैं। अब किसानों को नई फसल गेहूं की बोवनी के लिए खाद की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में खाद के लिए किसानों को इस संकट से जूझता देखा जा सकता है। कई किसान घंटे लाइन में लगने को मजबूर हैं। इच्छावर बोरदी कला सोसायटी में तो बुधवार को सुबह पुलिस के साए में खाद वितरित कराना पड़ा।