script

महिला ने किया सवा आठ लाख का गबन, 420 का मामला दर्ज

locationसीहोरPublished: Sep 23, 2020 11:48:01 am

Submitted by:

Kuldeep Saraswat

मध्यप्रदेश दीनदयाल राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बुदनी के एक समूह की अध्यक्ष गिरफ्तार

महिला ने किया सवा आठ लाख का गबन, 420 का मामला दर्ज

महिला ने किया सवा आठ लाख का गबन, 420 का मामला दर्ज

सीहोर. मध्यप्रदेश दीनदयाल राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बुदनी के साथ सवा आठ लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने फर्जी हस्ताक्षर से पहले पासबुक निकलवाई और फिर चेक के जरिए बैंक से रकम निकाल ली। समूह को रकम का हिसाब फर्जी बिल और बाउचर लगाकर दिया है। समूह संचालक की करतूत जब सामने आई तो आजीविका मिशन के विकास खण्ड प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने गबन का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 सितंबर को आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक जीतेन्द्र सिंह दांगी पुत्र सोदान सिंह दांगी ने एक पत्र के माध्यम से बताया कि आरोपी संध्या बेलदार (43) पत्नी हरपाल सिंह बलदार निवासी नीमखेड़ा रेहटी अन्नपूर्णा संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष हैं। संघ की अध्यक्ष संध्या बेलदार ने कूट रचित दस्तावेज की मदद से संघ के खाते से 8 लाख 20 हजार 500 रुपए की राशि का गबन किया है। पुलिस ने जिला परियोजना प्रबंधक के पत्र के आधार पर जांच की तो सामने आया कि आरोपी महिला ने गबन किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर साक्ष्य जुटाए और धारा 420, 409 भादवि के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो