scriptमुख्यमंत्री के करीबी भाजपा नेता पर फायरिंग, भोपाल का रहने वाला है युवक | youth shot at bjp leader sehore district | Patrika News

मुख्यमंत्री के करीबी भाजपा नेता पर फायरिंग, भोपाल का रहने वाला है युवक

locationसीहोरPublished: Nov 24, 2020 03:33:37 pm

Submitted by:

Manish Gite

सीहोर जिले के कलेक्टर और एसपी पहुंचे घटनास्थल, नसरुल्लागंज का मामला…।

bjp1.png

 

सीहोर। नसरूल्लागंज में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता गुरुप्रसाद शर्मा पर एक युवक ने गोली चलाकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शर्मा बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे बड़ा खुलासा हो सकता है।


जानकारी के अनुसार भाजपा नेता गुरुप्रसाद शर्मा मंगलवार सुबह अपने घर ही थे। इसी दौरान एक युवक आया और सीधे उसने गोली चला दी। राहत की बात यह रही कि शर्मा जरा सा बच गए, जिससे एक बड़ी घटना होते टल गई। हमले के बाद आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई की उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

bjp.png

 

भोपाल से आया था युवक

पुलिस के अनुसार भोपाल के अशोका गार्डन निवासी आरोपी कौशिक नाम का यह युवक घटना को अंजाम देने के लिए भोपाल से नसरूल्लागंज आया था। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिन से भाजपा नेता के घर आ रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ करने में जुटी है कि आखिर उसने ऐसा क्यों और किसके कहने पर किया।

 

एसपी, कलेक्टर पहुंचे

गुरुप्रसाद शर्मा सीएम शिवराजसिंह चौहान के बहुत ही करीबी माने जाते हैं। इधर घटना की जानकारी लगते ही एसपी एसएस चौहान और कलेक्टर अजय अजय गुप्ता ने भी मौके पर पहुंचे। बता दे कि जिले में एक सप्ताह के अंदर भाजपा नेता पर हमले की यह दूसरी घटना हुई है। इससे पहले जावर के प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य पर कार चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया गया था।

https://youtu.be/D0XBs8jmyb8
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो