scriptअंगूर से लदा ट्रक लूटने मची होड़, दो लाख रुपए का माल लूट ले गए लोग | Competition to rob trucks laden with grapes, people looted goods worth | Patrika News

अंगूर से लदा ट्रक लूटने मची होड़, दो लाख रुपए का माल लूट ले गए लोग

locationसेंधवाPublished: Apr 02, 2021 11:34:40 pm

Submitted by:

Amit Onker

नासिक से शिवपुरी की तरफ जा रहा अंगूर से भरा वाहन

truk accident

truk accident

सेंधवा. शुक्रवार को आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे क्रमांक 3 पर नवलपुरा गांव के समीप नासिक से शिवपुरी की तरफ जा रहा अंगूर से भरा वाहन पलट गया। वाहन के चालक पवन ने बताया कि वाहन क्रमांक एमपी 08 जी ए 3733 में अंगूर भर के नासिक से शिवपुरी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सेंधवा के समीप टायर में गिट्टी लगने से टायर फट गया और वाहन पलट गया और वाहन में भरे अंगूर से भरे कैरेट सड़क पर बिखर गए।
ग्रामीणों सहित बाइक सवारों और कई युवाओं ने अंगूर से भरे कैरेट लूट लिए। कई लोग बाइक पर आए और कैरेट उठाकर ले गए। चालक पवन ने बताया कि करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है। पवन ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर करीब आधे घंटे तक अंगूर और कैरेट की लूट चलती रही। घटना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पहले भी कई बार अंगूर के वाहन पलटने पर लोग अंगूर लूटकर ले गए थे। करीब 2 सप्ताह पहले अंगूर के वाहन पलटने पर जोगवाड़ा रोड पर विवाद की स्थिति भी बन चुकी है। शुक्रवार को भी नवलपुरा के समीप हुए हादसे के दौरान कैरेट ले जाने को लेकर ग्रामीण और दो युवकों में विवाद हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो