scriptelection 2018 : कांग्रेस में विरोध के स्वर हुए शुरू | Opposition in Congress begins | Patrika News

election 2018 : कांग्रेस में विरोध के स्वर हुए शुरू

locationसेंधवाPublished: Nov 04, 2018 08:10:42 pm

सुखलाल परमार ने ग्यारसीलाल का किया विरोध, 11 लोगों ने नाम निर्देशन फॉर्म लिए, एक भाजपा दो कोंग्रेसी 8 अन्य शामिल

Opposition in Congress begins

Opposition in Congress begins

ऑनलाइन खबर : विशाल यादव
बड़वानी/सेंधवा. विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपना विरोध दर्ज करा दिया है। अब कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। इससे भाजपा को सीधा फायदा होगा। शनिवार रात को कांग्रेस आला कमान ने सेंधवा विधानसभा में पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत को प्रत्याशी घोषित किया, लेकिन इसके चंद घंटों बाद ही रावत का विरोध शुरू हो गया है। विरोध करने वाला कोई और नहीं बल्कि पूर्व जिलाध्यक्ष और विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशी सुखलाल परमार है। परमार ने कहा कि कांग्रेस आला कमान ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद भी ग्यारसीलाल रावत को टिकट दिया, ये गलत निर्णय है। आगामी समय में कांग्रेस के कार्यकर्ता, विभिन्न पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों के नेता बैठक कर इस निर्णय का मंथन करेंगे। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष का बयान ऐसे समय आया है। जब दोनों पार्टियों ने अपना चुनाव प्रचार प्रारंभ कर दिया है।
11 लोगों ने नाम निर्देशन फॉर्म लिए, एक भाजपा दो कांग्रेसी
विधानसभा चुनावों में राजनीतिक पार्टियों सहित निर्दलीय उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन फॉर्म लेना शुरू कर दिया है द्य अभी तक कुल 11 लोगों ने फॉर्म लिए है। चुनावों में अनेक लोगों ने निर्दलीय उम्मीदवार के लिए भी फॉर्म लिया है। भाजपा के एक उम्मीदवार सहित कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के नाम पर फॉर्म लिया गया है। अब जबकि सुखलाल परमार खुलकर विरोध कर रहे है। तब कांग्रेस संगठन में एक बार बड़ी फुट के आसार दिख रहे है।
निर्दलीय बिगाड़ सकते है खेल
रविवार तक जिन 11 लोगों ने फॉर्म लिए है। उनमें से भाजपा के एक और कांग्रेस के दो नेताओं ने फॉर्म लिए है। इसके अतिरिक्त अन्य पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन फॉर्म लिए है। भाजपा में तो बागियों की गतिविधियों को लेकर कोई बात सामने नहीं आई है, लेकिन कांग्रेस में दो लोगों ने अपने नाम के फॉर्म लिए है। इससे कांग्रेस में गुटबाजी एक बार फिर सामने आ गई है। कांग्रेस इस बार भी दो खेमों में बांटती नजर आ रही है। कांग्रेस ने अभी तक किसी भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। अब कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने नाम निर्देशन फॉर्म लेने से साफ़ जाहिर होता है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है।
आज नामांकन फॉर्म जमा करेंगे आर्य
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी अंतरसिंग आर्य सोमवार को दोपहर को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचकर फॉर्म भरेंगे। जानकारी के अनुसार आर्य रैली के रूप में किला परिसर पहुंचेंगे। अंतरसिंग आर्य के लिए उनके पुत्र विकास आर्य ने फॉर्म लिया था। इस दौरान नपाध्यक्ष बसंतीदेवी यादव सहित कई कार्यकर्ता शामिल होंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो