scriptचोरों के हौसले बुलंद, पॉश कॉलोनियों को बना रहे निशाना, दो स्थानों पर बोला धावा | Stolen at two places in Sendhwa | Patrika News

चोरों के हौसले बुलंद, पॉश कॉलोनियों को बना रहे निशाना, दो स्थानों पर बोला धावा

locationसेंधवाPublished: Jul 28, 2019 11:24:18 am

बदमाशों के हुलिए की जांच के लिए हो सकती है वीडियो फुटेज की जांच, महाराष्ट्र में हुई डकैती के आरोपितों से जुड़ सकते है सेंधवा में चोरी की घटना के तार

Stolen at two places in Sendhwa

Stolen at two places in Sendhwa

बड़वानी/सेंधवा. नगर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि वे अब मुख्य बाजार सहित पॉश कॉलोनियों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से भी बाज नहीं आ रहे है। शुक्रवार की दरमियानी रात नगर के 2 क्षेत्रों में बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जवाहर गंज में हुई सूने मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा संदिग्ध बदमाशों के तार महाराष्ट्र ने बैंक डकैती की घटना से जुड़ सकते है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।
शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात नगर के 2 प्रमुख क्षेत्रों में बदमाशों ने एक होटल और एक घर को निशाना बनाया। दोनों ही जगहों पर चोरी की घटना हुई पहली घटना किला गेट के ठीक सामने स्थित अंबिका रेस्टोरेंट में हुई। जहां पर रात में अज्ञात बदमाश शटर का ताला खोलकर गैस की टंकियां और गल्ले में रखे हजारों रुपए लेकर रफूचक्कर हो गए। बदमाश इतने शातिर थे कि उन्होंने होटल के अंदर लगे 2 सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और अपने साथ ले गए। शनिवार सुबह करीब 7 बजे होटल खोलने के लिए जैसे ही नौकर पहुंचे शटर खुला हुआ देखा उन्हें शंका हुई तो होटल मालिक नीरज कानूनगो और अजय कानूनगो को फोन करें। दुकान के शटर खुला होने की सूचना दी होटल मालिकों ने आकर देखा तो गैस की टंकी चूड़ी थी। वहीं गल्ले से हजारों रुपए गायब थे। बदमाशों ने गल्ले को तोड़ दिया था। बदमाशों ने जाते समय सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया, लेकिन वह फुटेज में आ गए है। सिटी थाना प्रभारी जीएल चौहान सहित एसआई ओशाल सहित एसएसएल अधिकारी आरएस बघेल होटल पहुंचे और उन्होंने बदमाशों के फिंगरप्रिंट पुलिस अधिकारी सीसीटीवी कैमरे के रिकॉर्डर को सिटी थाना ले गए और उसकी जांच की तो संदिग्ध व्यक्ति होटल में दिखाई दिया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर के सबसे प्रमुख मार्ग में इस तरह चोरी की घटना होना व्यापारियों के लिए चिंता का विषय है। होटल राम बाजार क्षेत्र में आती है। यहां पर पिछले 3 माह में कई बार बाइक चोरी के प्रयास हो चुके है। वहीं एक बर्तन दुकान में चोरी की घटना पूर्व में हो चुकी है।
धार्मिक यात्रा पर गया परिवार, चोरों ने किया हाथ साफ
नगर के जवाहर गंज क्षेत्र में शुक्रवार शुक्रवार रात को ही जवाहर गंज में कैलाश तायल के यहां भी दो बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। तायल परिवार के लोग धार्मिक यात्रा पर पिछले 4 दिन से बाहर गए हुए है। इसकी जानकारी शायद बदमाशों को थी। इसलिए उन्होंने जवाहरगंज के इसी मकान को चुना जो पिछले 4 दिनों से बंद था। सिटी थाना प्रभारी जीएल चौहान ने बताया कि जवाहर गंज गली नंबर 4 के निवासी कैलाश पिता चिरंजीलाल लाल तायल परिवार सहित धार्मिक यात्रा पर गए हुए है। इसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में प्रवेश किया। एक कमरे में बदमाशों ने सारा सामान बिखेर दिया। अलमारियों को खंगाला। छोटे से छोटे सामान को खोल कर देखा। अलमारी सहित सूटकेस का सामान बिखेर दिया। फिलहाल चोरी की घटना में परिवार का क्या क्या सामान चोरी हुआ है। इसकी जानकारी परिवार के वापस सेंधवा पहुंचने के बाद ही पता चल पाएगा। हालांकि पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 2 बदमाशों पर चोरी करने का केस दर्ज किया है।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चोर
घटना की जानकारी मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम के अधिकारी जवाहरगंज गली नंबर 4 में पहुंचे और उन्होंने अलमारी सहित अन्य सामानों पर बदमाशों के फिंगरप्रिंट लिए। घर के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज एक व्यक्ति चेहरे पर मास्क लगाए दिख रहा है। वहीं दूसरा व्यक्ति खिड़की के ग्रिल तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। दोनों बदमाशों घर के पहले माले सहित अन्य कमरों में भी जाकर देखा। हालांकि घर पर सिर्फ एक कमरे के सामान को बदमाशों ने बिखेर दिया। जिस तरह से घर का सामान बिखरा पड़ा था। उससे अंदेशा है कि चोरों ने बड़े आराम से घटना को अंजाम दिया है। एक ही दिन में नजर के 2 प्रमुख क्षेत्रों में चोरी की घटना होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोग अब पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है। गश्त पर सवालिया निशान उठा रहे है।
महाराष्ट्र में हुई डकैती के आरोपितों के हुलिए की पुलिस करेगी जांच
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जवाहर गंज पायल परिवार के घर में चोरी की घटना को जिस व्यक्ति ने अंजाम दिया है। उसके हुलिए की जांच की जाएगी। अधिकारियों को शक है कि महाराष्ट्र में कुछ दिन पहले हुई बैंक डकैती में मुख्य आरोपी का हुलिया तायल के घर मे लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे बदमाश के हुलिए जैसा लग रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो