scriptएक अंक की गलती पर लगेगा १०० रुपए जुर्माना | 100 points penalty for mistake of one mark | Patrika News

एक अंक की गलती पर लगेगा १०० रुपए जुर्माना

locationसिवनीPublished: Apr 15, 2018 01:46:25 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

एमपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी

100 points penalty for mistake of one mark
सिवनी. माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जिले को भेजी गई द्वितीय चरण की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांंकन कार्य जारी है। शुक्रवार को मूल्यांकन केन्द्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में प्रदेश के अन्य जिले से प्राप्त प्रथम एवं द्वितीय चरण की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन निर्धारित समय सुबह १०:३० से शाम ५ बजे तक किया गया। मूल्यांकन केन्द्र परिसर में सुरक्षा व गोपनीयता को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मण्डल के निर्देश अनुसार मूल्यांकनकर्ता शिक्षकों को हिदायत दी गई है कि उत्तरपुस्तिका में मूल्यांकन त्रुटि पाए जाने पर एक अंक पर १०० रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि सभी शिक्षक गंभीरता से कार्य सम्पादित कर रहे हैं।
२० मार्च से पहले चरण में हाईस्कूल के संस्कृत, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन हो रहा है। वहींं द्वितीय चरण में ६ अपै्रल से हिंदी, अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रही हैं। इसी तरह हायर सेकेण्डरी की उत्तर पुस्तिकाओं के पहले चरण में हिन्दी विशिष्ट, इतिहास, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी सामान्य, हिन्दी सामान्य, भौतिकी, व्यवसायिक अध्ययन, अंग्रेजी विशिष्ट, गृह प्रबंध पोषण आदि विषयों का मूल्यांकन हो रहा है।
१०वीं का १२, १२वीं का १३ रुपए तय –
बताया गया कि इस वर्ष १२वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन में १३ रुपए एवं दसवीं की उत्तरपुस्तिका जांचने के १२ रुपए प्रति कॉपी मूल्यांकनकर्ता शिक्षक को प्रदान किया जाएगा। बीते वर्ष प्रति उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के एक-एक रूपए कम दिए गए थे।
शिक्षकों को मिल रहा है भत्ता –
बाहर से आने वाले मूल्यांकनकर्ता को १५० रुपए दैनिक भत्ता एवं १०० रुपए वाहन भत्ता दिया जा रहा है। यदि कोई विद्यार्थी को ९० अंक या उससे अधिक मिलते हैं तो मूल्यांकन केन्द्र के मुख्य परीक्षक व उपमुख्य परीक्षक उस कॉपी को पुन: मूल्यांकित करेंगे। वहीं मूल्यांकन में एक अंक की गलती पर सम्बंधित से १०० रुपए जुर्माना वसूला जाएगा।
शौचालय में सफाई की दरकार –
मूल्यांकन केन्द्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में जारी मूल्यांकन कार्य में करीब तीन सौ शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थिति दे रहे हैं। करीब आठ घंटे तक हो रहे कार्य के लिए सभी जरूरी इंतजाम होने चाहिए। किंतु मूल्यांकन केन्द्र में शौचालय में अस्वच्छता की स्थिति बनी हुई है। मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों ने कहा कि बार-बार जानकारी देने के बाद भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जा रही है।
सेना भर्ती में सिवनी आएंगे १४ जिलों के युवा
जिला मुख्यालय सिवनी के स्टेडियम में 9 मई से 18 मई तक सेना भर्ती का आयोजन किया गया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल तक जारी रहेगी। विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक बेवसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।
सैनिकों की भर्ती सामान्य डयूटी, लिपिक, स्टोर कीपर, ट्रेड्समेन, नर्सिंग सहायक एवं तकनीकी पदों के लिए जिसके लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं एवं दसवीं उत्तीर्ण है। इस भर्ती में कटनी, बालाघाट, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, उमरिया, सतना, अनूपपुर, मण्डला, नरसिंहपुर, सिवनी, शहडोल, डिण्डोरी एवं रीवा समेत कुल 14 जिलों के युवा भाग ले सकेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो