scriptप्राइवेट डवलपर्स ने कहा, हम बनाएंगे सरकारी मकान | private developers will build government houses | Patrika News

प्राइवेट डवलपर्स ने कहा, हम बनाएंगे सरकारी मकान

locationसिवनीPublished: Oct 04, 2016 09:07:00 am

Submitted by:

Harshwardhan bhati

शहर के प्राइवेट डवलपर्स ने कहा कि वे मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत मकान बनाएंगे। जोधपुर के विकास पर जोधपुर विकास प्राधिकरण में आयोजित बैठक के दौरान दिए गए प्रजेंटेशन में उनका यह रुख नजर आया।

chief minister,s jan awas yojna

chief minister,s jan awas yojna

प्राइवेट डवलपर्स ने जोधपुर विकास प्राधिकरण की मुख्यमंत्री जनआवास योजना के तहत मकान बनाने के प्रति रुचि दिखाई है। जेडीए ने राज्य के दूसरे बड़े शहर जोधपुर के सुनियोजित विकास के लिए कवायद तेज कर दी है।

विस्तार से चर्चा
इसके तहत सोमवार को प्राधिकरण अध्यक्ष प्रो.महेन्द्रसिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री जन आवास योजना पर डवलपर्स के साथ विस्तार से चर्चा की।

प्रजेंटेशन भी दिया
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जनआवास योजना पर विस्तार से प्रजेंटेशन भी दिया गया। डवलपर्स ने प्रजेंटेशन में रुचि दिखाते हुए कुछ सुझाव भी दिए।

विस्तार से जानकारी दी
प्रजेंटेशन में डवलपर्स के लिए तय किए गए पात्रता मापदण्ड और भुगतान की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

2022 तक आवास
प्रजेंटेशन में मुख्य रूप से जोधपुर में आवास योजनाओं की संभावनाओं, उपलब्ध संसाधनों,योजना की सरल प्रक्रिया, डवलपर्स के लिए पात्रता, शहरीकरण व आर्थिक विकास, मुख्यमंत्री जन आवास योजना के उद्देश्य और वर्ष 2022 तक आवास आवश्यकताओं की पूर्ति की कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

आवास निर्माण की गतिविधियां बढ़ाना
प्रजेंटेशन में बताया गया कि योजना के तहत विकासकर्ताओं की भागीदारी सकारात्मक रूप में प्राप्त कर आवास निर्माण की गतिविधियां बढ़ाना है।
आवास बनाने का लक्ष्य
इसमें बताया गया कि राज्य सरकार ने 2016-17 तक बीस हजार और 2023 तक एक लाख आवास बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
प्रजेंटेशन दिया
अंत में जेडीए की नई योजनाओं, पालड़ी खीचियान, लोरडी पंडित जी, तनावड़ा द्वितीय चरण, चोखा व बड़ली के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। जेडीए के सहायक अभियंता राजेश बोड़ा ने प्रजेंटेशन दिया। उल्लेखनीय है कि इस योजना के लगभग बीस हजार आवास बनाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं।
विकास की नई संकल्पना
इस अवसर पर जेडीए अध्यक्ष प्रो.राठौड़ ने अलग-अलग सेक्टर के प्लान बनाकर जोधपुर के विकास की नई संकल्पना पर जोर दिया।
पालना सुनिश्चित करनी होगी
उन्होंने कहा कि जोधपुर के सुनियोजित विकास के लिए कॉरपोरेट तर्ज पर कार्य करने के साथ ही समयबद्ध पालना सुनिश्चित करनी होगी।
जेडीए पीछे नहीं रहेगा
जोधपुर के विकास के लिए यदि बाहर से भी विशेषज्ञों की सेवाओं की जरूरत हुई तो जेडीए पीछे नहीं रहेगा। आगामी वर्षों की जनसंख्या व आवश्यकताओं के मद्देनजर बड़े-बड़े सेक्टर्स बना कर विकास करना होगा।
शंकाओं का समाधान
बैठक में डवलपर्स की ओर से भी कई सुझाव दिए गए और उन्होंने प्राधिकरण के साथ मिल कर कार्य करने में रुचि दिखाई गई। 
निर्माण सामग्री व प्रक्रिया
आवास निर्माण सामग्री व प्रक्रिया को लेकर डवलपर्स की शंकाओं का समाधान भी किया गया। इस मौके जेडीए आयुक्त केसी मीना व सचिव अरुण पुरोहित भी मौजूद थे।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो