scriptहॉकी स्टेडियम में मंच, गैलरी के लिए मिले ९.४० लाख | 9.4 million for the stage, gallery in hockey stadium | Patrika News

हॉकी स्टेडियम में मंच, गैलरी के लिए मिले ९.४० लाख

locationसिवनीPublished: May 19, 2018 11:35:43 am

Submitted by:

sunil vanderwar

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शुरु, विधायक निधि से राशि स्वीकृत

seoni
सिवनी. हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले इस शहर में खिलाडिय़ों की प्रतिभा को निखारने के लिए खिलाडिय़ों की मांग एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी खेल अधिकारी गोपाल प्रसाद खाण्डेल के अनुरोध पर सिवनी विधायक दिनेश राय ने मंच से ही मेजर ध्यानचंद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम सिवनी में मंच एवं गैलरी निर्माण के लिए 9.40 लाख की स्वीकृति प्रदाय की है। खिलाडिय़ों ने तालियों से इस घोषणा पर खुशी जाहिर की।
विधायक द्वारा इस निर्माण कार्य के लिए अपना अनुशंसा पत्र जिला योजना अधिकारी को तत्काल ही प्रेषित भी कर दिया है। ऐसी संभावना व्यक्त की है कि उक्त निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण होकर खिलाडिय़ों के हित में उपयोग किया जाएगा। इस निर्माण कार्य से भविष्य में आयोजित होने वाली बड़ी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी लाभान्वित होंगे।
ग्रीष्मकालीन शिविर की हुई शुरुआत –
संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण मध्यप्रदेष के निर्देश पर 15 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रशिक्षण षिविर का आयोजन जिला मुख्यालय सिवनी में प्रात: 6 से 8 बजे तक एवं सायं 5 से 7 बजे तक किया जा रहा है। सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में इसका विधिवत आरंभ किया गया।
विधायक राय द्वारा हॉकी खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा गया कि खेलना जीवन के लिये महत्वपूर्ण है। जो व्यक्ति खेलों से जुड़ा होता है, वह दीर्घायु को प्राप्त करता है। आपने खिलाडिय़ों को षिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खेल की बारीकियां सीखने के लिए कहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी खेल अधिकारी खाण्डेल ने खिलाडिय़ों से कहा कि विभाग द्वारा समर कैम्प का आयोजन बच्चों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को ध्यान रखते हुए किया जाता है। ताकि बच्चे ग्रीष्मकालीन अवकाश का सद्उपयोग खेलों के माध्यम से कर सकें। उन्होंने कहा कि बच्चे घर में रहकर लगातार टीवी या मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनकी आंखों पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ता है। बच्चे खेलों में भाग लेकर अपने आपको स्वस्थ्य और निरोग रख सकते हैं।
जिला हॉकी के अध्यक्ष डीएल गौर द्वारा खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा गया कि जब हम लोग छोटे थे, उस समय इस तरह की सुविधाएं खेलों के लिए मुहैया नहीं कराई जाती थी। अब समय के बदलते ही खिलाडिय़ों के लिए शासन द्वारा अनेकानेक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है, जिसका सही सद्उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर गणेश पटेल वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी, संजय शर्मा, मो. जिब्राइल मंसूरी, मनीष मिश्रा, असलम मिर्जा, विक्की शिवहरे, अंकित दुबे, नरेश गिरी गोस्वामी, रघुनाथ निर्मलकर, मुस्ताफिजुल हसन, श्यामा तिडगाम, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, आश्रिता ठाकुर राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, साक्षी पाण्डे, वैष्णवी बघेल, प्रियंका ठाकुर, देवेन्द्र ठाकुर, पीटीआई, यावेश होलू पीटीआई, असद खान अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, रूचिका वानखेड़े मानसेवी हॉकी प्रशिक्षक, रंजना भलावी, नगर के खेलप्रेमी एवं कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।
०००००००००००००

ग्रामीणों ने कहा की जाए स्वच्छ और पर्याप्त जल आपूर्ति

कान्हीवाड़ा. सिवनी विकासखण्ड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत उपतहसील कान्हीवाड़ा के ग्रामवासी इन दिनों शुद्ध पेयजल की समस्या का सामना कर रहे हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि नल जल योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की बर्बादी हो रही है और पेयजल दूषित हो रहा है। ग्राम के विभिन्न वार्ड में ऐसी स्थिति बताई जा रही है।
ग्रामीण एम नईम खान ने कहा कि यह स्थिति चिन्तनीय है, जो गंभीर बीमारियों की आशंका को बढाने वाला है। इस ओर स्थानीय स्तर से ध्यान ना देने पर कलेक्टर को पत्र लिखा गया है। इसी तरह दीपक बर्मन व अन्य नागरिकों द्वारा कलेक्टर, जिला पंचायत सीइओ से ध्यान देकर व्यवस्था दुरुस्त करने की अपेक्षा व्यक्त की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो