script35 फुट के रावण के पुतले का होगा दहन | A 35-foot Ravan effigy will be burnt | Patrika News

35 फुट के रावण के पुतले का होगा दहन

locationसिवनीPublished: Oct 06, 2019 01:04:10 pm

Submitted by:

santosh dubey

विजयदशमी पर्व में होगी बनारस की गंगा आरती

35 फुट के रावण के पुतले का होगा दहन

35 फुट के रावण के पुतले का होगा दहन

सिवनी. विजय दशमी पर्व में बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर होगी महाआरती, वृंदावन के कलाकारों द्वारा आध्यात्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्यनाटिका सत्यभामा का अहंकार का मंचन और रंगबिरंगी आतिशबाजी के साथ श्रीराम के अग्निबाण से बुराई के प्रतीक 35 फिट के रावण के पुतले का दहन होगा।
नगर की सेवाभावी संस्था श्रीरामदल समिति द्वारा विजयदशमी पर्व पर परंपरागत रूप से स्थानीय कोतवाली थाने के सामने स्थित म्युनिस्पिल ग्राउंड दशहरा मैदान में आठ अक्टूबर को शाम 6.30 बजे भव्यता के साथ अपने विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। इस के लिए दशहरा मैदान में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए सुव्यस्थित तरीके से बेरिकेटिंग की जाएगी। जिसमें महिलाओं एवं बच्चों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है मैदान के दोनों प्रवेश द्वार सहित पूरे मैदान में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। मैदान में और मैदान के बाहरी हिस्से में बड़ी-बड़ी टीव्ही स्क्रीनों में माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।साथ ही सिटी केवल नेटवर्क द्वारा भी रावण दहन के इस पूरे आयोजन का प्रसारण किया जाएगा।
सेल्फी जोन बना श्रीरामद्वार
श्रीरामदल समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार नेहरू रोड में आकर्षक साज-सज्जा की गई है। यही पर प्रभु श्रीलक्ष्मीनारायण की मनमोहक आकर्षक झांकी श्रीराम द्वार में स्थापित की गई है। इस अप्रीतम झांकी को नगर के युवा कलाकार, मूर्तिकार संजय पटेल द्वारा आकार दिया जाकर श्रंगारित किया गया है। यहीं पर भगवान के दशावतार को चित्रों में माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। श्रीरामदल की नयनाभिराम झांकी तथा आकर्षक पैसेज श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के लिए सेल्फी जोन बना हुआ है।
महाआरती से प्रारंभ होगा मुख्य समारोह
श्रीरामदल समिति के संरक्षक मंडल के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत बनारस की। गंगा आरती की तर्ज पर ग्वारीघाट में मां नर्मदा की नित्य महाआरती करने वाले पांच वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम प्रभु की पूजा अर्चना की जाकर महाआरती की जाएगी।
सत्यभामा का अहंकार का मंचन
वृंदावन के कलाकारों द्वारा सत्यभामा का अहंकार नृत्य नाटिका का मंचन होगा। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण देवी रुक्मणी द्वारा सत्यभामा का अहंकार को भक्ति के द्वारा खत्म किये जाने का प्रदर्शन किया जाएगा।
35 फिट का होगा रावण दहन
नागपुर के कलाकारों द्वारा बुराई के प्रतीक दशानन रावण का पुतला 35 फिट ऊंचा निर्मित किया गया है जिसे आकर्षक रंगबिरंगी आतिशबाजी के साथ श्रीराम-लक्ष्मण के अग्नि बाणों से रात्रि 9.30 बजे दहन किया जाएगा। नगर के ब्राह्मण द्वय आचार्य ओम दीक्षित तथा गणेश दीक्षित श्रीराम-लक्ष्मण के स्वरूप में तथा हनुमान के स्वरूप पंडित यश चौबे विराजित होंगे।
शुक्रवारी से विजय यात्रा
दशहरा पर्व पर शुक्रवारी गांधी चौक से व्यायामशालाओ की अगुवानी में निकलने वाली देवी प्रतिमाओं की शोभायात्रा का हिस्सा बनते हुए श्री राम दल की विजय यात्रा में सम्पूर्ण रामदल तथा प्रभु श्रीराम, श्रीलक्ष्मण तथा महाबली हनुमानजी आकर्षक रथ में सवार होकर नगर भर्मण के लिए निकलेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो