scriptमहात्मा गांधी की जयंती पर होंगे एक सप्ताह कार्यक्रम | A week program will be held on the birth anniversary of Mahatma Gandhi | Patrika News

महात्मा गांधी की जयंती पर होंगे एक सप्ताह कार्यक्रम

locationसिवनीPublished: Sep 25, 2019 12:05:20 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

कांग्रेस जिले में करेगी रैली, गोष्ठी व अन्य आयोजन

कांग्रेस इस नेता को दे सकती है टिकट, एक सीट में जीत के लिए मैदान में उतारे 4 मंत्री और 12 विधायक, सीएम संभाल रहे कमान

कांग्रेस इस नेता को दे सकती है टिकट, एक सीट में जीत के लिए मैदान में उतारे 4 मंत्री और 12 विधायक, सीएम संभाल रहे कमान

सिवनी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशअनुसार महात्मा गांधी का 150 वां जन्म दिवस समारोह 2 अक्टूबर 2019 को मनाया जा रहा है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा महात्मा गांधी के मार्ग दर्शन में किया गया था। गांधी ने मानव जीवन के उच्च मूल्यों को जिनमें सत्य, अंहिसा, सद्भावना, गरीबों के लिए सेवाभाव, शराब बंदी, छुआछूत, महिलाओं की स्वतंत्रता और पंचायत राज्य जैसे मूल्यों पर आधारित समाज की कल्पना की थी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2019 तक जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी एवं सभी मोर्चा संगठन को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है। 2 अक्टूबर प्रात: पद यात्रा का आयोजन, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं सर्वधर्म सभा का आयोजन। 3 अक्टूम्बर को विचार गोष्ठी में सम्बोधन/गांधी के मूल्यों एवं उनके आदर्शो का उल्लेख करते हुए विचार गोष्ठी में सम्बोधन। 4 अक्टूबर राष्ट्रभक्ति के गीतों का आयोजन। 5 अक्टूबर कवि गोष्ठी, राष्ट्रीय विचार धारा के कवियों को आमंत्रित करना। 6 अक्टूबर को श्रमदान एवं पौधारोपण। 7 अक्टूबर को गरीब बस्तियों एवं अस्पतालों में फल वितरण। 8 बस्तियों में स्वच्छता अभियान। 9 अक्टूबर जिला कांग्रेस कमेटी की महती सभा का आयोजन एवं गांधी के जीवन पर चर्चा एवं सम्बोधन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजिक अकील द्वारा दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो