scriptकेवलारी की आंगनबाड़ी कार्यर्र्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन | aanganbadi news seoni | Patrika News

केवलारी की आंगनबाड़ी कार्यर्र्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

locationसिवनीPublished: Jan 21, 2019 09:37:03 pm

Submitted by:

akhilesh thakur

अश्लील बात करने वाले परियोजना अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

aanganbadi news seoni

केवलारी की आंगनबाड़ी कार्यर्र्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

सिवनी. परियोजना अधिकारी केवलारी निर्मल ठाकुर के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्र्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्र्यकर्ताओं का आरोप है कि परियोजना अधिकारी केवलारी कार्र्यकर्ताओं के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील बात करता है। आंगनबाड़ी कार्र्यर्ताओं ने कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन सौंपने के साथ परियोजना अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। परियोजना अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि परियोजना अधिकारी के खिलाफ लंबे समय से शिकायत की जा रही है, लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बीते 18 जनवरी को केवलारी में प्रदर्शन के बाद कार्र्यकर्ताओं ने पुलिस व राजस्व अधिकारियों से शिकायत किया था। उस समय एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
आंगनबाड़ी कार्र्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीते तीन माह पूर्व परियोजना अधिकारी ने मौका पाकर एक कार्यकर्र्ता से छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत किया। इस पर उनके खिलाफ संबंधित विभागी अधिकारियों को लिखित शिकायत की गई। इसके बाद भी उन पर कोर्ई कार्रवाई नहीं हुआ। आरोप लगाया कि परियोजना अधिकारी ठाकुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानसिक एवं शारीरिक प्रताडऩा दें रहा हैं। जा रही है। उनके द्वारा अश्लील बातें किया जाना आम हो गया है। वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को अच्छी नजरों से नहीं देखता है।

जिले के विकासखंडों में 28 से रोजगार मेला
सिवनी. नीमच की एक सिक्योरिटी कंपनी जिले के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। रोजगार उपलब्ध कराये जाने के लिए विकासखंडों में कैंप का आयोजन किया रहा है। इसकी जानकारी जिला पंचायत सीइओ मंजुषा राय ने दी है। बताया कि 28 को लखनादौन, 29 को कुरई, 30 को केवलारी, 31 को सिवनी में लगेगा। एक फरवरी को घंसौर, दो को बरघाट, चार को छपारा, पांच को धनौरा में कैंप लगाया जाएगा। इसमें 10वीं पास व फेल 18 से 35 वर्ष के युवा हिस्सा ले सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो