scriptतेज रफ्तार बस सड़क से खेत में उतरी, दर्जनभर यात्री घायल | accident news seoni | Patrika News

तेज रफ्तार बस सड़क से खेत में उतरी, दर्जनभर यात्री घायल

locationसिवनीPublished: Feb 10, 2019 09:39:27 pm

Submitted by:

akhilesh thakur

घायल युवक-युवती को सिवनी विधायक ने पहुंचाया अस्पताल

accident news seoni

तेज रफ्तार बस सड़क से खेत में उतरी, दर्जनभर यात्री घायल

सिवनी. लखनादौन थाना क्षेत्र के ग्राम खखरिया से लखनादौन आने वाली बस सुबह करीब नौ बजे मढ़ी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में चली गई। बस में सवार दर्जनभर यात्री घायल हो गए। सभी को पुलिस व आसपास के लोगों की मदद से एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल लखनादौन पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार बस गंतव्य से चंद किलोमीटर का सफर तय कि थी कि अनियंत्रित होकर खेत में चली गई। बस में सवार यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। उनका शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे आदेगांव पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी शेख रफिक खान ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को एम्बुलेंस से उपचार के लिए सिविल अस्पताल लखनादौन पहुंचाया। घायलों में इन्द्रकुमारी साहू, आरती साहू, सुनीता साहू, लक्ष्मी साहू सभी निवासी खखरिया, प्रेमवती बाई डेहरिया, श्यामलाल निवासी बिछुआ व धीरज ककोडिया शामिल है। पुलिस की सूचना के बाद घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचने लगे थे।
घायल युवक-युवती को सिवनी विधायक ने पहुंचाया अस्पताल

छपारा. राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर दो दिन पूर्व वलटे कंटेनर से टकराकर कार सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने वाहन से शासकीय अस्पताल छपारा पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार त्रिपुरा से अपने महिला बिजनेस साथी के साथ दिल्ली जा रहे मयंक कपूर की कार सड़क पर घुनई घाटी के समीप दो दिन पूर्व पलटे कंटेनर में जा टकराई। इससे कार में सवार दोनों घायल हो गए। उसी समय लखनादौन से सिवनी की ओर जा रहे विधायक राय सड़क पर पड़े घायलों को देखकर कार रोककर उसमें बैठाया और छपारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
एनएच-७ पर पलटे कंटेनर को नहीं हटाए जाने से हुआ हादसा
दो दिन पूर्व घुनई घाटी के पास पलटे कंटेनर को नहीं हटाए जाने से यह हादसा हुआ है। यदि कंटेनर हटा दिया गया होता युवक-युवती घायल नहीं होते। इस हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है।
अनियंत्रित आटो सड़क से गड्ढे में उतरी तीन घायल
घंसौर. घंसौर से निधानी की ओर जा रही तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर खमरिया बाजार के पास गड्ढे में चली गई। इससे आटो में सवार तीन यात्री घायल हो गए।
घायलों में सतीश सोनवानी पिता सुनील सोनवानी (20), राहुल विश्वकर्मा पिता माधव विश्वकर्मा (15) व सोनू लाल मरावी पिता सुखमण मरावी (30) हैं। सभी घायल ग्राम निधानी के रहने वाले हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो