scriptशरीर में हीमोग्लोबिन 11 से कम होने पर होता है एनीमिया | Anemia occurs when the hemoglobin in the body is less than 11 | Patrika News

शरीर में हीमोग्लोबिन 11 से कम होने पर होता है एनीमिया

locationसिवनीPublished: Sep 26, 2019 12:02:53 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

आमागढ में हुआ वृहद पोषण सभा का आयोजन

शरीर में हीमोग्लोबिन 11 से कम होने पर होता है एनीमिया

शरीर में हीमोग्लोबिन 11 से कम होने पर होता है एनीमिया

बरघाट. राष्ट््रीय पोषण माह अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना बरघाट द्वारा विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया के मुख्य आतिथ्य में वृहद पोषण सभा का आयोजन किया गया।
परियोजना अधिकारी बरघाट मनोज भंागरे द्वारा पोषण आहार के बारे में ग्रामवासियों से चर्चा कर बताया गया कि शरीर की वृध्दि एवं विकास के लिए पोषण आहार अत्यन्त महत्वपूर्ण है। शरीर में तीन प्रकार के पोषण अहार की आवश्यकता पडती है। शरीर को प्रतिदिन कार्य करने हेतु उर्जा प्रदान करने वाले भोजन की जो हमें सभी प्रकार के अनाजो से प्राप्त होता है, शरीरिक विकास, वृध्दि एवं शरीर की टूट-फूट की मरम्मत हेतु प्रोटीन की जो हमे दलहन एवं मांस मछली आदि से प्राप्त होता है एवं शरीर को बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए विटामिन्स जो हमें सभी प्रकार के फलों से प्राप्त होता है।
अनिरूध बेहरम परियोजना प्रशासक बरघाट द्वारा एनिमियॉ के संबंध में चर्चा कर बताया गया कि हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर 11 से अधिक होना आवश्यक है जिनका हीमोग्लोबिन 11 से कम होता है वे सभी एनिमिक कहलाती है। एनिमियॉ के दुष्प्रभाव के बारे बताया गया कि एनिमियॉ के कारण हमारी कार्यक्षमता एवं रोगप्रतिरोधक क्षमता में कमी आती है। एनिमियॉ के निदान के लिए आयरन युक्त भोज्य पदार्थ खाना आवश्यक है एवं इसके अवशोषण के लिए साथ में खट्टे फल लेने हेतु कहॉ गया।
ज्योति राहगडाले पर्यवेक्षक द्वारा उदिता योजना अंतर्गत महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी के दौरान साफ-सफाई एवं स्वच्छता के बारे में प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विधायक, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मी धु्रर्वे एवं सहायक संचालक साधना पाठक महिला एवं बाल विकास जिला सिवनी द्वारा वृहद पौषक प्रदर्शनी का अवलोकन किया गय।
कार्यक्रम के साथ ही 35 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें आर्र्शीवाद प्रदान किया गया। उनके द्वारा उपस्थिति ग्रामीण जन को संबोधित कर कहा गया कि महिला मातृशक्ति है उनका हमें सम्मान करना चाहिए। महिला का घर के प्रत्येक क्षेत्र चाहे वह घर हो या खेत हो या आफिस हो सभी जगह उनका योगदान होता है। महिलाएॅ स्थानीय सामग्रियों का प्रयोग कर भोजन की गुणवत्ता में सुधार कर अपने परिवार के सदस्यों को स्वस्थ्य रखने में अपना योगदान बेहतर तरीके से दे सकती है। कार्यक्रम में वृहद पौषण आहार प्रदर्शनी, हितग्राहियों की स्वास्थ्य जॉच शिविर, एचबी टेस्ट, पोषण आहार के महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता, मिस हीमोग्लोबिन प्रतियोगिता तथा पौष्टिक थाली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विधायक तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में देवेन्द्र ठाकुर, मेहतलाल मडावी जनपद सदस्य, टेकचंद बोपचे, तेज सिंह रघुवंशी, दिलीप यादव, तरूण हरिनखेडे, उत्तम सिंह, सुनील उइके सरपंच आमागढ आदि जनप्रतिनिधियों द्वारा उपस्थिति दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो