scriptकागजों में मुरम की निकली राशि, सड़क पर नहीं डली | Anganwadi, national nutritional food, pregnant, nursing mother, baby, | Patrika News

कागजों में मुरम की निकली राशि, सड़क पर नहीं डली

locationसिवनीPublished: Sep 08, 2019 04:18:16 pm

Submitted by:

santosh dubey

छह माह से नहीं बनी सड़क, कीचड़-दलदल में हुई तब्दील

कागजों में मुरम की निकली राशि, सड़क पर नहीं डली

कागजों में मुरम की निकली राशि, सड़क पर नहीं डली

फुलारा/सिवनी. जनपद पंचायत सिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनिया (फुलारा) के ग्राम बिनैकी में सड़क बनाए जाने के नाम पर मुरम तो निकाली गई लेकिन उक्त मुरम का उपयोग मार्ग पर नहीं किए जाने से वर्तमान में सड़क कीचड़-दलदल में तब्दील हो गई है।
ग्रामवासियों में गया प्रसाद सनोडिया, राममूर्ति बघेल, किशनलाल सनोडिया, नारायण सनोडिया, राघवेंद्र बघेल, हरकचंद सनोडिया, सीमा डहेरिया, मिथला यादव आदि ने बताया कि ग्राम निवासी धुरु सनोडिया के घर से नारायण सनोडिया के घर तक रोड बनना था। जिससे वहां रह रहे लगभग 15 घरों को कीचड़ से निजाद मिल जाती। इसके लिए ग्रामवासियों ने शिकायत भी की थी। जिस पर मुरम डाले जाने का प्रस्ताव पारित हुआ था। लेकिन इस मामले में लापरवाही बरते जाने के कारण रोड का काम अभी तक नही हुआ है। ग्रामवासियो को कीचड़ में आना-जाना करना पड़ रहा है।
ग्रामवासियों ने बताया कि पंचायत ने सात मार्च 2019 को 60 छड़ी (केबिक मीटर) मुरम जिसकी कीमत 12 हजार रुपए है। उक्त राशि निकाल कर पंचायत खाते में खर्च होना रिकार्ड में दर्ज है। वहीं ग्रामवासियों का कहना है कि मुरम निकाले जाने के बाद भी कच्चे मार्ग पर मुरम नहीं डाला गया है। जिसके चलते यहां रहने वाले कीचड़, दलदल युक्त मार्ग से अत्यधिक कठिनाई के साथ जाना-आना करने मजबूर हो रहे हैं। वहीं जलभराव के कारण मच्छरों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। लगभग छह माह व्यतीत होने के बाद भी लोगों को कच्चे व बारिश से दलदल, कीचड़ युक्त मार्ग से आवागमन करने मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं मार्च माह में मुरम निकाले जाने और उसे कहां उपयोग किया गया इस विषय में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे रहे हं।

इनका कहना है
सचिव का स्थांतरण हो जाने के कारण काम चालू नही किया जा सका था अब सचिव आ गया हैं, शीघ्र ही काम शुरू होगा।
चंचला सनोडिया, सरपंच
ग्राम पंचायत जमुनिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो