scriptसुबह दूरदर्शन में दिखेंगी अरी की महिला कृषक | Arri women's farmer will be seen in Doordarshan this morning. | Patrika News

सुबह दूरदर्शन में दिखेंगी अरी की महिला कृषक

locationसिवनीPublished: Feb 19, 2019 09:12:20 pm

Submitted by:

santosh dubey

महिला किसान अवार्ड के लिए अरी की महिला चयनित

Doordarshan, Women's Farmers, Recording, Agriculture, Awards

सिवनी. महिला किसान अवार्ड अंतर्गत मप्र के कृषि प्रधान जिला सिवनी की महिला कृषक स्वर्णा तिजारे पति विलाश तिजारे विकासखण्ड बरघाट ग्राम गोकलपुर अरी की निवासी है। बहुउद्देश्यी सहकारी समिति की विभिन्न गतिविधियों को महिला सदस्यों द्वारा कार्य रूप में अंजाम दिया जा रहा है। जैसे दुग्ध उत्पादन एवं बिक्री, दुग्ध उत्पाद घी, मही, दही, पनीर, श्रीखण्ड के साथ जैविक उत्पादन की खेती और अनाज की बिक्री भी आपकी समिति के माध्यम से बारापत्थर सिवनी से किया जा रहा है।
महिलाओं के समूहों के द्वारा तैयार आचार, पापड़, बड़ी, गरम मसाला, मिर्च, धनिया, पाउडर और जैविक गोबर खाद, केचुआ खाद की बिक्री भी विगत पांच वर्षों से की जा रही है।
उपरोक्त गतिविधियों के आधार पर कृषि उपसंचालक एसके धुर्वे द्वारा कृषि योजनाओं का लाभ भी उन्नत बीजों के माध्यम से और उन्नत तकनीकी कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के डॉ. एपी भंडारकर एवं डॉ. निखिल सिंह के सहयोग से महिला किसान अवार्ड के लिए भारत देश के मप्र राज्य के प्रमुख सफलता कृषक के रूप में चयन होना सिवनी जिले के लिए गर्व की बात है।
डीडी किसान राष्ट्रीय दूरदर्शन नई दिल्ली द्वारा सिवनी में आकर विभिन्न स्थानों में रिकॉर्डिंग की गई जिसे बुधवार 20 फरवरी को सुबह आठ बजे से नौ बजे तक प्रसारित किया जाना है। डीडी किसान दूरदर्शन नई दिल्ली द्वारा डॉ. अखिलेश कुल्हाड़े तकनीकी सहायक कृषि विभाग के सहयोग से निर्देशन कार्य किया गया जिसे प्रसारित किया जा रहा है। प्रथम बार कृषि महिला विकास पुरस्कार के लिए प्रसाति कार्यक्रम को देखने ग्रामीण काफी उत्साहित हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो