script

बकरीद पर्व आज : पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, नगर पालिका की टीम रहेगी मुस्तैद

locationसिवनीPublished: Jul 21, 2021 09:11:17 am

Submitted by:

akhilesh thakur

मस्जिदों में नहीं लगेगी भीड़, पुलिस ने बैठक लेकर दी समझाइश

बकरीद पर्व आज : पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, नगर पालिका की टीम रहेगी मुस्तैद

बकरीद पर्व आज : पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, नगर पालिका की टीम रहेगी मुस्तैद

सिवनी. बकरीद पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर पुलिस चौकन्नी नजर आई। पुलिस ने मंगलवार को फ्लैग मार्च निकालकर शहर का भ्रमण किया। इसके पूर्व जिलेभर के थानों में शांति समिति की बैठक लेकर समझाइश दी गई। मस्जिदों में भीड़ एकत्रित नहीं किया जाना है। शहर में नगर पालिका की टीम कचरा वाहन के साथ मुस्तैद रहेगी। शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है। इसके अलावा बरघाट, केवलारी, छपारा, लखनादौन व घंसौर में भी पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।

शांति पूर्ण मनाया जाएगा बकरीद, कावड़ यात्रा की नहीं निकलेगी जुलूस
छपारा. स्थानीय थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें नगर के समस्त गणमान्य नागरिकों के साथ मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे। सौहाद्र्र पूर्ण व शांति तरीके से त्यौहार मनाने पर सहमति बनी। नगर निरीक्षक गौरव चाटे ने उपस्थित लोगों से समस्याओं के संबंध में चर्चा किए।
नव गठित नगर परिषद छपारा अमला द्वारा मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था करने। पानी की व्यवस्था सुबह से सुनिश्चित करेगी। बिजली व्यवस्था भी दुरुस्त रहेगी। 25 जुलाई से शुरू होने वाले पवित्र सावन मास में निकलनेे वाली कावड़ यात्रा पर भी चर्चा हुई। शासन द्वारा किसी भी तरह के जुलूस और आयोजन पर करोना गाइड लाइन के चलते प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे मे कोई जुलूस नहीं निकलेगा। तहसीलदार नितिन गौड़, सीएमओ विक्रम झारिया, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर जयकेश सिंह, आरिफ पटेल, संजय दुबे, नीरज दुबेे, पिंकू, अबरार अंसारी सहित नगर के गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

सामाजिक दूरी बनाकर मनाए बकरीद पर्व
केवलारी. ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक हुई। कार्यपालिका दंडाधिकारी हरीश लालवानी, सीएमओ एसके बघेल, नगर निरीक्षक केके अवस्थी के अलावा नगर के जनप्रतिनिधि एवं मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शासन की ओर से कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाकर नमाज अदा करने, सुरक्षात्मक उपायों का पालन करते हुए मेल-मिलाप करने। कम संख्या एकत्रित होकर बकरीद पर्व मनाने की सलाह अधिकारियों ने दी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद मोदी, मंडल अध्यक्ष भाजपा सचिन अवधिया, अफताब उस्मानी, शेख नब्बू, मोहम्मद हनीफ , मोहम्मद जमील कादरी, कादर खान, अरुण चौरसिया आदि रहे।

कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाए त्यौहार
घंसौर. पुलिस थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व मनाने की समझाइश दी गई। बैठक में बकरीद पर्व के अलावा विश्व आदिवासी दिवस, गुरू पूर्णिमा एवं सावन मास में धार्मिक आयोजन कोरोना गाइडलाइन को दृष्टिगत रखते हुए किए जाने की बात कही गई।
एसडीओपी अनिल कुमार मंडराह ने घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत उन ग्रामों की जानकारी ली जहां त्यौहारों का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। उन स्थलों पर जाकर लोगों को समझाइश देकर त्यौहार शांति पूर्ण तरीके से मनाने तथा कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। सीइओ मनीष बागरी, टीआई रमन सिंह मरकाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चतुर्वेदी, सरपंच अनंत मरकाम, प्रमोद पटेल, सुभाष यादव, मनोज यादव, रियाज खान, जमालुद्दीन भाइजान, किशन करयाम, मुकेश तिवारी, फारून खान, निजाम मंसूरी, भारत यादव, मीनू श्रीवास्तव, राजा यादव आदि रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो