scriptBarghat madhya pradesh constituency election 2023 candidates list election voting election result date winner runner up details | MP Election 2023: बरघाट में 88.2 फीसदी मतदान, गोंडवाणा पार्टी किसका बिगाड़ेगी 'खेल'? | Patrika News

MP Election 2023: बरघाट में 88.2 फीसदी मतदान, गोंडवाणा पार्टी किसका बिगाड़ेगी 'खेल'?

locationसिवनीPublished: Nov 18, 2023 02:48:51 pm

Submitted by:

Sanjana Kumar

इस बार विधान सभा चुनावों में बीजेपी ने बरघाट सीट से कमल मर्सकोले को मैदान में उतारा है तो, कांग्रेस ने अरुण सिंह काकोडिया पर भरोसा जताया है। मतदाता सिवनी जिले की बरघाट सीट एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है।

barghat_vidhan_sabha.jpg

मप्र के सिवनी जिले की 4 विधान सभा सीटों में में से एक विधान सभा सीट है बरघाट। हालांकि यह पूरा ही जिला राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। सिवनी की 4 विधान सभा सीटों में से 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। वहीं दो सीटों पर जहां कांग्रेस का कब्जा है, वहीं दो सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। कांग्रेस के कब्जे वाली एक सीट को द जंगल बुक के मोगली का घर की वजह से दुनिया भर में जाना जाता है। साथ ही पेंच टाइगर रिजर्व भी बरघाट विधानसभा सीट से आती है। इस बार विधान सभा चुनावों में बीजेपी ने बरघाट सीट से कमल मासकोले को मैदान में उतारा है तो, कांग्रेस ने अरुण सिंह काकोडिया पर भरोसा जताया है। मतदाता सिवनी जिले की बरघाट सीट एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है। 17 नवंबर शुक्रवार को बरघाट विधानसभा सीट पर 88.2 फीसदी मतदान हुआ। अधिक संख्या में मतदान करने पहुंचे लोगों के मन में क्या है, यह 3 दिसंबर को सभी के सामने आ जाएगा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.