scriptपौधारोपण का चलेगा बड़ा अभियान, कार्यकर्ता लेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी | Big campaign for plantation will be done, workers will take responsibi | Patrika News

पौधारोपण का चलेगा बड़ा अभियान, कार्यकर्ता लेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

locationसिवनीPublished: Jul 02, 2021 09:12:08 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

पौधे लगाकर भूले नेता, कार्यकर्ता

पौधारोपण का चलेगा बड़ा अभियान, कार्यकर्ता लेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

पौधारोपण का चलेगा बड़ा अभियान, कार्यकर्ता लेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

सिवनी. जल्द ही भाजपा के द्वारा जिले के सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बड़े स्तर पर पौधारोपण को लेकर अभियान की शुरुआत की जाएगी। समूहों में कार्यकर्ता ११-११ पौधे लगाकर गोद लेंगे, इस तरह से कार्यकर्ताओं पर पौधों की देखरेख व सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। यह बात शुक्रवार को सिवनी पहुंचे प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री व जिले के संगठन प्रभारी आशीष दुबे ने कही।
जिला भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि कोरोनाकाल ने बता दिया है कि पर्यावरण का संरक्षण बहुत जरूरी है। इसलिए भाजपा द्वारा आगामी दिनों में पौधारोपण की शुरूआत जिले में कर रही है। इसके लिए काययोजना बन चुकी है। कार्यकर्ता पौधारोपण करने से लेकर उन्हें पेड़ बनने तक पानी देने, सुरक्षा करने में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। प्रेसवार्ता में पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन, गजानंद पंचेश्वर, नरेन्द्र ठाकुर, मनोज त्रिवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।
वार्ता में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष आलोक दुबे व अन्य का ध्यान आकर्षित कराते कहा गया कि हाल ही में सेवा पखवाड़ा के दौरान पिछले दिनों जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे, उपाध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर सहित कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जो पौधारोपण हुआ है, उनकी स्थिति देखने न तो नेता न ही कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। तब संगठन मंत्री, जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह जरूरी है कि पौधों की स्थिति देखी जाए, इसके लिए उन्होंने आश्वस्त किया कि पिछले दिनों जहां-जहां भी पौधारोपण हुआ है या आगामी दिनों में होगा, वहां पौधों की सुरक्षा व देखरेख के लिए ध्यान दिया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो