scriptचारों विधानसभा में भाजपा ने किया आंदोलन | BJP agitated in all four assemblies | Patrika News

चारों विधानसभा में भाजपा ने किया आंदोलन

locationसिवनीPublished: Sep 21, 2019 08:49:54 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

किसानों के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा

चारों विधानसभा में भाजपा ने किया आंदोलन

चारों विधानसभा में भाजपा ने किया आंदोलन

सिवनी. जिले के चारों विधानसभा मुख्यालय में भाजपा द्वारा किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सत्ता में काबिज प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जुबानी हमला बोला गया। सिवनी, बरघाट, केवलारी एवं लखनादौन में धरना प्रदर्शन के बाद भाजपा के नेताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिला मुख्यालय के नगर पालिका चौराहे पर हुए धरना प्रदर्शन आंदोलन में जिला भाजपा अध्यक्ष सहित जिला व नगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर प्रदेश सरकार पर किसानों से छल करने का विरोध लगाया। प्रदर्शन के उपरांत सिवनी तहसीलदार प्रभात मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, नगर अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, रमेश तिवारी, ज्ञानचंद सनोडिया, रानी बघेल, संतोष नगपुरे, ओपी तिवारी सहित अन्य की मौजूदगी रही।
कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने वचन पत्र के नहीं निभाए वादे
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में नगर परिषद बरघाट के सामने प्रांगण में शुक्रवार को किसान आंदोलन आयोजित हुआ। आंदोलन के दौरान प्रदेश सरकार पर तीखे जुबानी हमले किए गए।
आंदोलन के माध्यम से प्रदेश सरकार पर वचन पत्र के वादों को पूरा न करने का आरोप लगाए। इसके साथ ही अतिवृष्टि, किसान ऋण माफी, गेहूं का भावांतर, मक्का खरीदी का रजिस्ट्रेशन ना होना जैसे सभी मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया। भाजपा द्वारा 21 सूत्रीय मांग का ज्ञापन राज्यपाल के नाम सौंपा गया।
धरना प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपने जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेश बरकड़े, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव पवार, अजय त्रिवेदी, एकट राव बिसेन, पूर्व सरपंच ओमकार पटले, पार्षद हेमंत राहंगडाले, किरण टेम्भरे, दीनदयाल बिसेन, चुन्नीलाल राहंगडाले, सुजीत सूर्यवंशी, राजेश साहू, सुरेश नागराज, बालकृष्ण शर्मा, धारना मंडल अध्यक्ष नवल सिंह कटरे, गंगेरुआ मंडल अध्यक्ष ब्रजलाल सूर्यवंशी, नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, बरघाट ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गजानंद देशमुख, नेमीचंद बोपचे, गौरव बिसेन, विवेक बिसेन सहित अन्य की उपस्थिति रही।
किसानों के आंदोलन में विधायक भी रहे मौजूद

विधानसभा स्तर पर भाजपा के द्वारा किए जा रहे किसान आंदोलन के तहत केवलारी के चांदनी चौक में केवलारी विधायक राकेश पाल की मौजूदगी में प्रदर्शन कर प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि जनता की मांगों एवं किसानों के हितों में कांग्रेस ने अपने चुनावी वचनपत्र में जो वचन दिया था, कि मध्यप्रदेश में यदि कांग्रेस कि सरकार बनेगी तो दस दिन के अंदर प्रदेश के हर कृषको के दो लाख तक के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। आरोप लगाया कि अपने वादे से मुकरकर कांग्रेस कि सरकार ने इन दस माह में अभी तक प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ नहीं किया है। इसलिए कांग्रेस को अपना वचन याद दिलाने को लेकर ज्ञापन सौपां गया।
इसके साथ ही अतिवर्षा की नुकसानी सहित अन्य मांगों पर सरकार विरोधी नारो की गूंज करते हुए पैदल भाजपा विधायक, कार्यकर्ताओं ने एसडीएम केवलारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सचिन अवधिया मंडल अध्यक्ष, देवीसिंह बघेल जिला महामंत्री भाजपा, अरूण चौरसिया अध्यक्ष जल उपभोक्ता संस्था, अशोक बंदेवार, जगन्नाथ साहू अधिवक्ता, अनूप बघेल, सहित सेकडो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो