scriptशहर की सरकार बनाने भाजपा-कांग्रेस, आप में तेज हुई कवायद | BJP-Congress to build city government, AAP intensifies exercise | Patrika News

शहर की सरकार बनाने भाजपा-कांग्रेस, आप में तेज हुई कवायद

locationसिवनीPublished: Feb 18, 2021 08:52:55 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

कांग्रेस ने नगर पालिका चुनाव के लिए मुख्य व वार्ड स्तर की बनाई समिति

शहर की सरकार बनाने भाजपा-कांग्रेस, आप में तेज हुई कवायद

शहर की सरकार बनाने भाजपा-कांग्रेस, आप में तेज हुई कवायद

सिवनी. मुख्यालय के नगरीय निकाय में बैठने वाली सरकार का असर पूरे जिले की राजनीति पर होता है। ऐसे में सिवनी नगर पालिका का चुनाव हमेशा से राजनीतिक दलों के लिए खास रहा है। यहां पूर्व में भाजपा, कांग्रेस के अलावा नागरिक मोर्चा की सरकार भी आसीन रही है। हालांकि ज्यादातर सरकार में पक्ष-विपक्ष के लोग विकास कार्य, भ्रष्टाचार, प्रदर्शन व स्थानीय मुद्दों पर हमेशा आरोप-प्रत्यारोप लगाते चर्चा में बने रहे हैं। अब फिर एक बार नई नगरीय निकाय की सरकार बैठाए जाने की तैयारी हो रही है, ऐसे में राजनीतिक दल और चुनाव लडऩे की मंशा मन में लिए लोग पहले से अधिक सक्रिय हो गए हैं।
भाजपा तो पूर्व से नगर पालिका चुनाव की तैयारी में जुटी है। आम आदमी पार्टी भी अपने कार्यकर्ताओं को लोगों तक पहुंचाकर चुनावी मुद्दों पर चर्चा कर रही है। इधर कांग्रेस ने भी इस चुनाव को जीतने जमीनी स्तर पर काम तेज कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा नगर पालिका परिषद सिवनी के होने वाले चुनाव संचालन के लिए पार्टी की चुनाव समिति का गठन किया गया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील ने बताया कि समिति में संयोजक का दायित्व संजय भारद्वाज को सौंपा गया है।
इसी तरह उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी, सदस्य आशुतोष वर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, हाजी मो. समी अंसारी प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, राजा बघेल सचिव प्रदेश कांग्रेस, मोहनसिंह चंदेल, प्रसन्नचंद मालू, जेपीएस तिवारी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, विजय चौरसिया उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, गिडियन टी सिंह अध्यक्ष जिला सद्भावना कांग्रेस प्रकोष्ठ, केके कुशराम उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस सिवनी, अल्पना राणा सचिव प्रदेश महिला कांग्रेस एवं पदेन सदस्य अर्जुनसिंह काकोडिया विधायक बरघाट, योगेन्द्रसिंह बाबा विधायक लखनादौन, असलम खान कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस, नरेश मरावी कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस, इमरान पटेल अध्यक्ष नगर कांग्रेस सिवनी, संतोष पंजवानी कार्यकारी अध्यक्ष नगर कांग्रेस, विद्याधर तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष नगर कांग्रेस, मुबारक खान जिला मुख्य संगठक, कांग्रेस सेवादल कविता कहार अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस, आनंद पंजवानी अध्यक्ष जिला युवक कांग्रेस, ऋषभ ठाकुर अध्यक्ष जिला भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, ओम उपाध्याय अध्यक्ष युवक कांग्रेस सिवनी विधानसभा शामिल हैं। समिति से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने उम्मीद जताई जताई है कि आपस में समन्वय बनाकर सिवनी नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष एवं कांग्रेस की परिषद बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे।
चुनाव के लिए वार्ड प्रभारियों को भी सौंपी जिम्मेदारी
सिवनी नगरपालिका चुनाव में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड प्रभारियों को नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें महामाया वार्ड क्रमांक 1 के लिए प्रभारी भीष्मप्रतापसिंह ठाकुर, अंशुल अवस्थी, विशाल तिवारी, प्रकाश भैया, रंजीत बघेल, कैलाश अवधिया, सुजीत गोदरे, जयप्रकाश परिहार। महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रम 2 के लिए प्रभारी सोहेल पाशा, श्याम नागवानी। अकबर वार्ड क्रमांक 3 से प्रभारी राजेन्द्र सिसोदिया, इकरारउल हक, शैफुद्दीन बंदूक वाले, गोपाल सोलंकी, अरूपदास राय, राजेश बर्वे, जिब्राइल अंसारी, नीलमणी नागलकर। शास्त्री वार्ड क्रमांक 4 के प्रभारी केके कुसराम, संतकुमार डहेरिया, संजय सनोडिया, दीपेन्द्र पटेल, अमित दुबे। सीवी रमन वार्ड क्रमांक 5 के लिए प्रभारी डीबी नायर, विजय चौरसिया, दिनेश सैनी, विपिन यादव, विभोर चौरसिया शामिल हैं। इसी प्रकार कबीर वार्ड क्रमांक 6 के प्रभारी राजकुमार ठाकुर, असद खान बबली, विजय उइके, मनोज हरिनखेडे, मिर्जा फैसल बेग, राजेन्द्र ठाकुर। टैगोर वार्ड क्रमांक 7 से प्रभारी पवन दिवाकर, मधु राजीव क्रिडिया, राजू यादव, मोहन विश्वकर्मा। महावीर वार्ड क्रमांक 8 से प्रभारी सुधीर जैन, आशीष ताम्रकार, प्रमोद गुंटी यादव, दीपक जैन, निखिल जैन। गुरूनानक वार्ड क्रमांक 9 से प्रभारी एड़ योगेश ब्यौहार, एड़ आसिफ इकबाल, एड़ अमोल चौरसिया, पंडित नवीन चौबे, अतीक आलम। मेजर ध्यानचंद वार्ड क्रमांक 10 से प्रभारी सुजीत नाहटा, अनीक पटेल, एड़ फिरोज खान, आरिफ खान, संदीप नेमा। सुभाष वार्ड क्रमांक 11 से प्रभारी छिद्दीलाल श्रीवास, धु्रवकुमार सोनी, एड़ शैलेष सक्सेना, सुमित मिश्रा, शीतल नामदेव, कमलकिशोर वर्मा। गांधी वार्ड क्रमांक 12 से प्रभारी आजम दीवान अली, द्वारका श्रीवास्तव, एड़ शाहिद रज, राहुल मोदी, जावेद खान। शहीद वार्ड क्रमांक 13 से प्रभारी दादू निखिलेन्द्रनाथ सिंह, रमाशंकर ठाकुर, अवि यादव, इमरान के नाम हैं। इसी तरह अशोक वार्ड क्रमांक 14 से प्रभारी सुनील बघेल, सोहेेल अल्वी, जुनैद फारूकी, राकेश अग्रवाल, मुमताज खान। संजय वार्ड क्रमांक 15 से प्रभारी हनीफ भाई, देवधर सक्सेना, मुस्ताक खान। आजाद वार्ड क्रमांक 16 से प्रभारी गोविन्द कश्यप, अजय भारद्वाज, रत्नेश चौकसे, अजय पेशवानी, लक्ष्मण सोनी, रवि कश्यप। विवेकानंद वार्ड क्रमांक 17 से प्रभारी अजय लुथरा, राजेन्द्र साहू, अजय चन्द्रवंशी। तिलक वार्ड क्रमांक 18 से प्रभारी अजय मानाठाकुर, गुरू काकोडिया, अजय नाग। रानीदुर्गावती वार्ड क्रमांक 19 से प्रभारी खुमानसिंह ठाकुर, दिलीप अग्रवाल, नीलमसिंह बघेल, रमेश मरकाम, संजय दाहिया, सोनू बघेल। कस्तूरबा वार्ड क्रमांक 20 से प्रभारी सुशील ठाकुर, संदेश तिव्हन। किदवई वार्ड क्रमांक 21 से प्रभारी दिनेश सनोडिया, राजेश मानाठाकुर, सुधीर ठाकुर, राजेश नामदेव। अम्बेडकर वार्ड क्रमांक 22 से प्रभारी विष्णु करोसिया, शिवराम बैन, श्याम प्रजापति, कोमल बैन, सोनू बर्मन। भगतसिंह वार्ड क्रमांक 23 से प्रभारी सोहेल पाशा, घनश्याम जाडेजा, शाहिद खान, आबिद हुसैन, मोसिन खान। पृथ्वीराज चौहान वार्ड क्रमांक 24 से प्रभारी अशोक गोखले, गुरूदयाल अवधिया, डालचंद बर्वे, हुकुम सोनकेशरिया, सुशील सोनकेशरिया का समावेश है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो