scriptभाजपा इस तरह तय कर रही नगरीय निकाय चुनाव प्रत्याशी | BJP is deciding the urban body election candidate in this way | Patrika News

भाजपा इस तरह तय कर रही नगरीय निकाय चुनाव प्रत्याशी

locationसिवनीPublished: Feb 25, 2021 07:41:09 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन व घोषणा पत्र पर बोले प्रभारी

भाजपा इस तरह तय कर रही नगरीय निकाय चुनाव प्रत्याशी

भाजपा इस तरह तय कर रही नगरीय निकाय चुनाव प्रत्याशी

सिवनी. जिले में सिवनी नगर पालिका के अलावा, बरघाट, केवलारी, छपारा में नगरीय निकाय के चुनाव आगामी महीनों में होने हैं। इन चुनाव में भाजपा के पार्षद और अध्यक्ष को जिताने के लिए प्रदेश संगठन जीतने वाले प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया में है। इसके तहत नगरीय निकाय क्षेत्र में निवासरत डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नागरिक व मीडिया के सुझाव लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा के २२ सदस्यीय चुनाव संचालन समिति के सदस्य एवं बालाघाट के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी ने प्रेसवार्ता में अपनी बात कही व मीडिया के सुझावों पर सहमति व्यक्त की। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे व अन्य मौजूद थे।
रंगलानी ने कहा कि नगरीय निकाय के चुनाव में टिकिट के लिए बहुत लोग प्रयास करते हैं, लेकिन भाजपा संगठन ने तय किया है कि चाल, चरित्र और चेहरा देखकर ही जीतने योग्य व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया जाएगा। साथ ही प्रत्याशी की छवि स्वच्छ हो, जो लोगों के बीच अपने कार्यो के कारण अपनी पहचान बनाए हो। ऐसे प्रत्याशी को ही इस बार नगरपालिका चुनाव में मौका देंगे। कहा कि होने वाले चुनाव को लेकर मुझे सिवनी नगर का प्रभारी बनाया गया है। नगर में किन चीजों की आवश्यकता है, अपने घोषणा पत्र में उन बातों का समावेश करेंगे। कहा कि अवैध कॉलोनियों को वैद्य किया जाना आवश्यक है, इस सम्बंध में २२ सदस्यीय समिति ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा की है। जिस पर उचित समाधान की उम्मीद है।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर, नीता पटेरिया, आलोक दुबे, मीना बिसेन, संतोष अग्रवाल, प्रहलाद पटेल, गोमती ठाकुर, मनोज मर्दन त्रिवेदी, राजेश उपाध्याय, अभिषेक दुबे सहित अन्य उपस्थित रहे।
मीडिया कर्मियों ने सुझाव देते कहा कि विगत 15 वर्षो से नगरपालिका में भाजपा का अध्यक्ष आसीन होता है। लेकिन विकास के नाम पर यहां पर कुछ नही हुआ। ऐसी स्थिति में लोगों को निराशा हुई है। कहने को तो टाऊन एण्ड कन्ट्री प्लानिंग की बात कही जाती है लेकिन सत्ता में आने के बाद लागू ना होने से नगर का विकास थम सा गया है। इसी तरह नगर में खेलने के लिए कोई खेल मैदान नही है। मुख्य रूप से क्रिकेट के लिए मैदान चिन्हित तो किए गए लेकिन उनको अमली जामा नहीं पहनाया गया। इसी तरह ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर अनेक बिंदु शामिल है। गरीब परिवारों ने कालोनियों में प्लाट तो लिए लेकिन शासन ने इन कालोनी को अवैध घोषित कर दिया। ऐसी स्थिति में लोग ठगे से रह गए है। जब प्लाटों की रजिस्ट्री हो रही है तो वह अवैध कैसे हैं। बच्चों के लिए गार्डन का अभाव है। छोटे-छोटे गार्डन बनाये गए लेकिन वह सब बदहाल है। इसी तरह सार्वजनिक स्थानों में कहीं पर भी पार्किंग के लिए कोई स्थल सुनिश्चित नही है और ऐसे में दुर्घटना की संभावना बढ़ी रहती है। चुनाव में अनेक कार्यो को किए जाने की बात कही गई। लेकिन परिणाम सिफर निकले। इन सवालों पर रंगलानी व दुबे ने सुझावों पर कहा कि आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से अपने घोषणा पत्र में शामिल कर पूरा कराया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो