scriptकिसानों को बाढ़, अतिवृष्टि का मुआवजा दिलाने भाजपा करेगी प्रदर्शन | BJP will demonstrate to compensate farmers for floods, excess rain | Patrika News

किसानों को बाढ़, अतिवृष्टि का मुआवजा दिलाने भाजपा करेगी प्रदर्शन

locationसिवनीPublished: Sep 19, 2019 08:57:13 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

सिवनी, बरघाट, केवलारी, लखनादौन में भाजपा का धरना

Rakesh Singh statement on kashmir

भाजपा का दिग्गज नेता व प्रदेश अध्यक्ष बोले कश्मीर भारत का मुकुट मणि और ये

सिवनी. हर बाढ़ एवं अतिवृष्टि से पीडि़त कृषकों को मुआवजा दिलाने के लिए भाजपा द्वारा शुक्रवार 20 सितंबर को विधानसभा स्तर पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी ने बताया कि प्रदेश सरकार जनता के लिए मुसीबत बन गई है। विशेष तौर पर जब एक ओर सारे प्रदेश मे भारी बरसात के चलते त्राही त्राही मची हुई है वहीं किसानों पर आई इस आपदा पर कुछ करने के वजाये कांग्रेस सरकार नींद में सो रही है।
भाजपा नगर अध्यक्ष नरेन्द्र गुडडू ठाकुर ने बताया कि सिवनी नगर मे यह धरना प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से नगरपालिका के सामने आयोजित है। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष, सिवनी विधायक दिनेश राय, पूर्व सासंद नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, नपा अध्यक्ष आरती शुक्ला, सहित वरिष्ट नेता उपस्थित रहेंगे।
ब्लॉक स्तर पर होगा आंदोलन –
लखनादौन नगर अध्यक्ष आशीष गोल्हानी ने बताया कि यह धरना दोपहर 1 बजे से लखनादौन मे बस स्टेंड के सामने आयोजित है जिसमे प्रमुख रूप से पूर्व विधायक शशि ठाकुर, भुवन अवधिया, अनिल गोल्हानी, सुदामा गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहेंगे। केवलारी मंडल अध्यक्ष सचिन अवधिया ने बताया कि केवलारी मे दोपहर 1 बजे स्थानीय लॉन मे प्रारंभ होगा जिसमे प्रमुख रूप से विधायक राकेश पाल सिंह, किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष् मुकेश बघेल, इत्यादि शामिल रहेेंगे। बरघाट नगर अध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि बरघाट में दोपहर 1 बजे नगरपालिका के सामने धरना दिया जाएगा। जिसमे प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन, नरेश बरकड़े, सुनील टेकाम, शशिबाला काकोडिय़ा सहित अन्य उपस्थित रहेंगे।
ये है प्रमुख मांग –
भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार से मांग की जाती है कि बरसात में हुई फसलों की क्षति का तत्काल मुआवजा दे, क्षतिग्रस्त मकानो और पशुधन हनि का मुआवजा दे, कर्जमाफी का वचन निभायें, किसानों को फसल बीमा राशि दिलाये तथा जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋ ण देने का अपना वादा निभाये। मण्डी मे किसानों को नगद भुगतान किया जाये। सभी अधिसूचित फसलों की खरीद की जाये। कमलनाथ सरकार द्वारा भ्रष्टाचारए लूट खसोट और लापरवाही की मानसिकता से बहार निकालकर प्रदेश की बेहाल जनता की सुध ली जाये।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो