scriptगांधी जयंती पर संकल्प यात्रा शुरु करेगी भाजपा | BJP will start Sankalp Yatra on Gandhi Jayanti | Patrika News

गांधी जयंती पर संकल्प यात्रा शुरु करेगी भाजपा

locationसिवनीPublished: Oct 01, 2019 07:17:22 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

प्रदेश उपाध्यक्ष की रहेगी मौजूदगी, करेंगे स्वच्छता कार्य

seoni

विचार मंथन : सत्य, सेवा और सच्ची धार्मिकता का मार्ग में सुविधाओं की अपेक्षा कष्ट ही अधिक उठाने पडते हैं- महात्मा गांधी

सिवनी. भाजपा द्वारा आगामी 2 अक्टूबर से निकाले जाने वाली गांधी संकल्प यात्रा का आरंभ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया करेंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रारंभ होने वाली यह संकल्प यात्रा गांधी जयंती 2 अक्टूबर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर तक समूचे जिले में चलेगी।
संकल्प यात्रा गांधी जयंती से सरदार पटेल की जयंती तक जिले में चलेगी –
जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी द्वारा बताया गया कि 2 अक्टूबर को जिला भाजपा कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर गांधी के विचारों और व्यक्तित्व तथा कृतित्व का को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा । तत्पश्चात दोपहर 2 बजे स्थानीय कन्या महाविद्यालय में सुभाष चंद्र बोस एवं गुरु गोलवलकर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया जाएगा। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि कन्या महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान का आरंभ करने के पश्चात भाजपा के सभी कार्यकर्ता यहां से एक रैली के रूप में प्राइवेट बस स्टैंड पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। तत्पश्चात नगरपालिका चौक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया जाएगा।
गांधी जयंती पर कांग्रेस की प्रभात फेरी
बापू महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष (मुख्यमंत्री) कमलनाथ के निर्देश पर बुधवार को प्रात: 7 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जो छिन्दवाड़ा चौक से फिल्टर चौक होते हुई ललमटिया रोड से बेला सिंधी चौक, दादू धर्मशाला होते हुई एलआइबी. चौक, पानी की टंकी घसियारी मोहल्ला चौक होते हुए गांधी चौक शक्रवारी सभा स्थल पंहुचेगी, जहॉं गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने कांग्रेस जनों से समय पर उपस्थित होने को कहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो