सिवनी

पेट्रो पदार्थ की मूल्य वृद्धि पर भाजयुमो का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

कचहरी चौक पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ लगाए नारे

सिवनीSep 25, 2019 / 12:13 pm

mantosh singh

पेट्रो पदार्थ की मूल्य वृद्धि पर भाजयुमो का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

सिवनी. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंगलवार को प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल पर की गई मूल्य वृद्धि के खिलाफ कचहरी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सरकार से की गई मूल्यवृद्धि को वापस लेने की मांग की। भाजयुमो का यह प्रदर्शन प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हुआ है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह चौहान ने कहा कि इस मूल्यवृद्धि का सीधा असर आमजनता पर पड़ेगा। महंगाई बढ़ेगी। इससे सूखा, अतिवृष्टि आदि आपदा से परेशान नागरिकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि कांग्रेस की नकारा सरकार अपनी नाकामियों का प्रदर्शन तो कर ही रही है। अब साथ में आम आदमी के जीवन पर भी प्रहार करना शुरू कर दिया है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से प्रदेश सरकार के प्रति आज आम आदमी खुद को ठगा महसूस कर रहा है। अचानक डीजल-पेट्रोल पर पांच प्रतिशत वैट टैक्स बढ़ाकर आम लोगों को लूटने का काम किया जा रहा है। सरकार ने वचन पत्र में इस टैक्स पर छूट देने का वादा किया था। सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है।
भाजयुमो जिला महामंत्री युवराज सिंह रहांगडाले ने कहा कि कांग्रेस सरकार के बनते ही सभी क्षेत्र में जबरदस्त अराजकता उत्पन्न हो गई है। कांग्रेस का वचन पत्र ढकोसला साबित हुआ है। हरीश तिवारी, संजय पप्पू सोनी, दीपक नगपुरे, रोहित पप्पी महरोलिया, योगेश शिवहरे, तुलेश डहरवाल, मनोज गौतम, नितेश सनोडिया, मुकेश सेन, वीरेन्द्र डहेरिया, राहुल पांडे, विवेक बिसेन, भुनेश कुल्हाडे, चंदन जैन, दिलीप लोधी, पिंकी राय, राज पटेल आदित्य बंसल, अनमोल अवधिया, शुभम राजपूत आदि उपस्थित रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.