scriptबोर्ड परीक्षा: खुलासा होते ही सहायक को हटाया, केन्द्र अध्यक्ष को नोटिस | Board Examination: Removal of Assistant as Disclosure, Notice to the C | Patrika News

बोर्ड परीक्षा: खुलासा होते ही सहायक को हटाया, केन्द्र अध्यक्ष को नोटिस

locationसिवनीPublished: Mar 15, 2019 12:13:33 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

सहायक केन्द्र अध्यक्ष ने नोटिस व कार्रवाई पर उठाए सवाल

seoni

सरकारी शिक्षक की बेटी को कर्मकार मंडल की पात्रता, छात्रवृत्ति जारी

सिवनी. बोर्ड परीक्षा केन्द्र धूमा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां परीक्षा केन्द्र अध्यक्ष व सहायक केन्द्र अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा तत्काल सहायक केन्द्र अध्यक्ष को परीक्षा कार्य से अलग कर दिया गया है। उन पर मंडल के निर्देशों की अवहेलना किए जाने पर उक्त कार्रवाई की गई है।
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूमा के विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र कन्या शाला धूमा मिला है। इसी केन्द्र में बालक शाला धूमा में पदस्थ वरिष्ठ अध्यापक प्रीतम सिंह जाबरिया सहायक केन्द्र अध्यक्ष नियुक्त हैं। जबकि मंडल के सख्त निर्देश हैं कि केन्द्र अध्यक्ष अथवा सहायक केन्द्र अध्यक्ष उस परीक्षा केन्द्र में नहीं नियुक्त हो सकते, जहां उनकी शैक्षणिक संस्था के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हों। यदि ऐसा होता है, तो तत्काल वरिष्ठ अधिकारी को लिखित सूचना देनी चाहिए। जब परीक्षा के दौरान इसका खुलासा हुआ तो डीइओ ने तत्काल सहायक केन्द्र अध्यक्ष को परीक्षा कार्य से हटा दिया वहीं अध्यक्ष व सहायक केन्द्र अध्यक्ष को नोटिस देकर जबाव-तलब किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बोर्ड परीक्षा कक्ष प्रभारी ने बताया कि बालक उमावि धूमा परीक्षा केन्द्र के सहायक परीक्षा केन्द्र अध्यक्ष प्रीतम सिंह जाबरिया को तत्काल परीक्षा की सौंपी गई जिम्मेदारी से अलग करते हुए नोटिस जवाब मांगा गया है। इसके अलावा केन्द्र अध्यक्ष जानकी धुर्वे को भी इस सम्बंध में कार्यालय को अवगत न कराने की लापरवाही पर नोटिस जारी किया गया है।
मैंने दी थी डीइओ को सूचना –
इस केन्द्र में बालक धूमा सहित तीन शाला के परीक्षार्थी सम्मिलित हैं। मैंने डीइओ कार्यालय में चर्चा कर अपने परीक्षा केन्द्र नियुक्ति के सम्बंध में सूचना पूर्व में दे दी थी। अब मुझे नोटिस देकर परीक्षा कार्य से अलग कर किसी दूसरे की नियुक्ति कर दी गई है। मेरे द्वारा नोटिस का जबाव दिया जाएगा।
प्रीतमसिंह जाबरिया, सहायक केन्द्र अध्यक्ष कन्या धूमा
मुझे नहीं थी जानकारी –
पहले मुझे बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। जब पता चला कि सहायक केन्द्र अध्यक्ष व परीक्षार्थी एक ही संस्था से हैं, तब मैंने सहायक केन्द्र अध्यक्ष को बोला था। उन्होंने बताया था कि डीईओ कार्यालय में सूचना दे दी है।
जानकी धुर्वे, केन्द्र अध्यक्ष शासकीय उमावि कन्या धूमा

कर दी है दूसरी नियुक्ति –
उमावि कन्या धूमा परीक्षा केन्द्र में सहायक केन्द्र अध्यक्ष प्रीतम जाबरिया को कार्य से हटाकर दूसरे सहायक केन्द्र अध्यक्ष को नियुक्त कर दिया गया है। केन्द्र अध्यक्ष व सहायक को नोटिस जारी किया है। उन्होंने पूर्व में कोई लिखित सूचना नहीं दी थी। सूचना सम्बंधी कोई पावती हो तो प्रस्तुत करें।
हेमराज कंगाले, बोर्ड परीक्षा प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सिवनी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो