scriptकेरियर मेला में शामिल होंगे विद्यार्थी व अभिभावक | Career Fair will include student and guardian | Patrika News
सिवनी

केरियर मेला में शामिल होंगे विद्यार्थी व अभिभावक

10वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विषय चयन में मिलेगा मार्गदर्शन

सिवनीApr 11, 2019 / 04:30 pm

sunil vanderwar

seoni

सरकारी शिक्षक की बेटी को कर्मकार मंडल की पात्रता, छात्रवृत्ति जारी

सिवनी. नगर की महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी में शुक्रवार को प्रात: 10:30 बजे से शाम 05 बजे तक कक्षा 10वीं एवं 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए केरियर मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए इस संस्था को क्लस्टर शाला बनाया गया है। क्लस्टर शाला में सम्मिलित स्कूल के छात्र-छात्राएं केरियर मेले के दिन अपने-अपने पालकों के साथ उपस्थित होंगे।
संस्था की प्रभारी प्राचार्य अमीता बांगरे ने कहा कि केरियर मेले का उद्देश्य 10वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विषय चयन में मार्गदर्शन प्रदान करना है। जिससे वे अपनी क्षमता एवं रुचि के हिसाब से अपना विषय का चुनाव कर सकें। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा पूर्व में उनसे एमपी केरियर मित्र एप के माध्यम से परीक्षा ली जा चुकी है। जिसका रिजल्ट भी छात्र-छात्राओं को स्कूल के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है तथा जिन छात्र-छात्राओं यह रिजल्ट प्राप्त नही हुआ है वे अपने-अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। उसी रिजल्ट के माध्यम से केरियर मेले के दिन उनका मार्गदर्शन किया जाएगा। जिसके लिए जिला स्तर पर रिसोर्स पर्सन की व्यवस्था की गई है, जो प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगे।
केरियर मेले के दिन छात्र-छात्राएं एनरॉइड मोबाइल लेकर उपस्थित होंगे, जिसमें वे एमपी केरियर मित्र एप डाउनलोड करके लाएंगे। यह एप गूूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। केरियर मेले में जिले की 09 शालाओं की छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हंै। इसमें महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी, शासकीय उमावि गोपालगंज, उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी, हाइस्कूल महात्मा गांधी, उमावि कन्या मठ सिवनी, उमावि उर्दू सिवनी, तिलक सिवनी, हाइस्कूल कन्या शिक्षा परिसर तथा भोंगाखेड़ा शाला शामिल है।
क्लस्टर शाला महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी की प्रभारी प्राचार्य अमीता बांगरे ने 09 शालाओं के प्राचार्यों से यह कहा है कि वे दिनांक एवं समय पर अपने-अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को एक-एक मार्गदर्शी शिक्षक-शिक्षिका के साथ केरियर मेले में उपस्थित होने को कहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो